शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बुआ की हत्या, भतीजे ने लूटे 1200 रुपए और 4 दिन तक उड़ाई मौज

Neel Tiwari | Mar 09, 2025, 24:18 IST
Share
Jabalpur elderly woman murder case suspect arrested
सांकेतिक फोटो

जबलपुर पुलिस ने ग्राम पौंडा में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए उसके सौतेले भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी भतीजे ने शराब के लिए 500 रूपए नहीं देने पर बुआ की हत्या कर दी थी। जानें पूरा सनसनीखेज मामला

JABALPUR. इंसान जब नशे का गुलाम बन जाता है, तो रिश्ते-नाते उसके लिए कोई मायने नहीं रखते। जबलपुर के ग्राम पौंडा में एक ऐसी ही खौफनाक घटना सामने आई, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। यहां पुलिस ने 1 जनवरी की रात बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करने हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस हत्या के पीछे अपराधी कोई बाहरी नहीं, बल्कि उनका अपना ही सौतेला भतीजा निकला। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किया गया हंसिया जब्त किया है। साथ ही नगदी और बाइक भी बरामद की है। यह घटना यह दिखाती है कि नशे की लत रिश्तों को भी तोड़ देती है और इंसानियत को झकझोर देती है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, सिहोरा थाना क्षेत्र के पौंडा गांव में शराबी संतोष कुमार ने अपनी बुआ बुट्टन बाई कोल से शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगे थे, लेकिन उसे सिर्फ 200 रुपए ही दिए गए। पैसे कम मिलने से संतोष का गुस्सा भड़क उठा। उसने पहले बुट्टन बाई को धक्का दिया, फिर पास ही रखे धारदार हंसिए से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह मौके से 1200 रुपए लूटकर फरार हो गया और चार दिन तक शराब और मौज में डूबा रहा।

घर के आंगन में मिला था लहूलुहान शव

अगले दिन 2 जनवरी की सुबह जब ग्रामीण बुट्टन बाई के घर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। बुजुर्ग महिला घर के आंगन में मृत पड़ी थी और उनके पास ही खून से सना हंसिया रखा था। यह नजारा देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर कौन इस निर्मम हत्या के पीछे हो सकता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत सिहोरा थाना पुलिस को सूचना दी। मामला गंभीर था, इसलिए जबलपुर से एएसपी सूर्यकांत शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें...

सीहोर में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मामला सुलझाने में पुलिस को करना पड़ा कड़ी मशक्कत

हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और गांव के कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा था, लेकिन एक अहम जानकारी हाथ लगी। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि बुट्टन बाई का सौतेला भतीजा संतोष कुमार अक्सर गांव आता-जाता था और घटना की शाम को उसे मृतका के घर के आसपास देखा गया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने संतोष के बारे में गहराई से छानबीन शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि संतोष अपने पिता श्रवण के साथ मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम दोहतरा में रहता है और सप्ताह में एक-दो बार बुआ से मिलने पौंडा गांव आता था। जब पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रैक की, तो पता चला कि घटना वाले दिन वह पौंडा गांव में मौजूद था। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने मझौली स्थित उसके घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में संतोष ने कुछ भी कबूल नहीं किया और खुद को निर्दोष बताने की कोशिश करता रहा।

ये खबर भी पढ़ें...

हाईकोर्ट में जिलाबदर आदेश पर कलेक्टर-SP पर जुर्माने की खबर निकली झूठी, अब सुनवाई 11 मार्च को

भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

पुलिस को शक था कि संतोष ही इस हत्या के पीछे है, लेकिन वह कोई ठोस सबूत जुटाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने उसकी हर गतिविधि पर नजर रखना शुरू कर दिया। संतोष को लगा कि पुलिस का ध्यान अब उस पर नहीं है, इसलिए वह जबलपुर से भागने की योजना बनाने लगा। लेकिन पुलिस पहले से सतर्क थी। जैसे ही उसे भनक लगी कि संतोष शहर छोड़ने वाला है, 8 जनवरी को सिहोरा और मझौली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे धर दबोचा।

चार दिन तक उड़ाई मौज, पैसे खत्म होने पर भागने की सोची

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो संतोष का नकाब उतर गया। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने हत्या करने के बाद बुआ के 1200 रुपए लूट लिए थे। इन पैसों से उसने अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाया और चार दिन तक जमकर शराब पीता रहा। जब पैसे खत्म होने लगे, तो उसने भागने की योजना बनाई, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में 62 प्रकार के पेड़ों की कटाई पर रोक, HC के फैसले के बाद एक्शन में वन विभाग

हत्या में इस्तेमाल हंसिया और कैश जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हंसिया बरामद किया। इसके अलावा महिला से छीनी गई रकम में से 120 रुपए बरामद हुए। साथ ही, जिस मोटरसाइकिल से आरोपी फरार हुआ था, उसे भी जब्त कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के पैसों के दुरुपयोग को ध्यान में रखते हुए मामले में धारा 315 बीएनएस भी जोड़ी है, जिससे आरोपी को सख्त सजा मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें...

शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, अर्थी सड़क पर छोड़ भागे लोग, 50 घायल

शराब की लत ने रिश्तों को किया तार-तार

यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि शराब की लत किस हद तक इंसान को हैवान बना सकती है। संतोष ने जिस बुआ ने बचपन में उसे दुलार दिया होगा, उसी की हत्या महज कुछ पैसों के लिए कर दी। यह घटना यह भी दिखाती है कि नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को खत्म कर देती है और उसे अपराध की ओर धकेल देती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि क्या हमारे समाज में रिश्तों की कीमत सिर्फ कुछ रुपयों तक सीमित रह गई है।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर क्राइम न्यूज
  • अंधे कत्ल का खुलासा
  • जबलपुर पुलिस
  • महिला की हत्या
  • पैसों के लिए हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती