जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हवाई जहाज की लैंडिंग? जानिए पूरा सच

Anjali Dwivedi | Jan 16, 2026, 15:57 IST
Share
jabalpur-fake-emergency-flite-landing-ai-video
jabalpur-fake-emergency-flite-landing-ai-video

जबलपुर में एक युवक ने AI से फेक वीडियो बनाया, जिसमें रेलवे स्टेशन पर हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग दिखाने की कोशिश की। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वीडियो को फेक बताया है।

News In Short

  • जबलपुर रेलवे स्टेशन पर युवक ने एआई से फेक वीडियो बनाया, जिसमें इमरजेंसी लैंडिंग दिखाई गई है।
  • युवक ने दावा किया कि पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग के कारण स्टेशन पर जहाज उतारना पड़ा।
  • एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वीडियो का खंडन किया और पुलिस जांच में जुटी है।
  • युवक ने खेत में जहाज लैंड करने का फेक वीडियो भी बनाया, जिससे भीड़ जमा हो गई।
  • एयरपोर्ट डायरेक्टर ने फेक वीडियो बनाने से बचने की अपील की।

News In Details

Jabalpur News: जबलपुर में रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। युवक ने एआई कि मदद से फेक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो में एक युवक यह बताते नजर आया कि रेलवे स्टेशन पर पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ गई। आइए अब जानते हैं पूरा मामला....

1b6b54ba-e05
1b6b54ba-e05

क्या है पूरी घटना

इस वीडियो में जबलपुर रेलवे स्टेशन की ट्रैक पर ट्रेन के बगल में फ्लाइट लैंड की है। वीडियो में दोनों का टकराना बताया जा रहा है। युवक वीडियो में कह रहा है कि, आज तक कभी ऐसा नहीं देखा जहां जहाज सीधे पटरियों पर लैंड हो जाए। 14 सेकेंड के इस वीडियो में युवक बता रहा है पायलट को इमरजेंसी थी, इसलिए रेलवे स्टेशन पर फ्लाइट को लैंड करना पड़ा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने क्या कहा

इस वीडियो का जबलपुर की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने खंडन किया है। साथ ही मामले की जांच पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहा है कि युवक ने वीडियो लाइक और व्यूज पाने के लिए एआई से जेनरेट किया है।

खेत में भी उतारा जहाज

दूसरे वीडियो में एक बड़े जहाज को उसने खेत में भी उतार दिया है। बड़ी संख्या में गांव के लोग जहाज को देखने पहुंचे हैं। इतना ही नहीं लोग अपने फोन में इसका वीडियो भी बना रहे हैं। पुलिस बढ़ती भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पा रही है।

9f0ef1b9-027
9f0ef1b9-027

एआई जनरेटेड है वायरल वीडियो

जबलपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर पांडे ने लोगों से अपील की है कि लाइक और व्यूज पाने के लिए ऐसा कुछ न करें, जो लोगों को परेशानी में डाल दे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वीडियो न बनाएं और उन्हें इंस्टाग्राम, वेबसाइड या अन्य प्लेटफार्म पर न डालें। उन्होंने बताया कि ज्यादातर अशिक्षित लोग ऐसा कुछ देखकर विचलित हो जाते हैं। ऐसे वीडियो देखने के बाद अपने परिवार वालों की चिंता करते हुए लोग एयरपोर्ट अथॉरिटी या फिर रेलवे अधिकारियों को बार-बार फोन करते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव ने किया आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ, बोले- पुलिस को जल्दी मिलेगा प्रमोशन

भोपाल स्लॉटर हाउस विवाद: महापौर और कमिश्नर पर उठे सवाल

एमपी में एआई समिट : सफाई, खेती और इलाज अब हुआ और भी आसान

सांसद चंद्रशेखर के करीबी की MD ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा! करोड़ों का माल जब्त, 12 से ज्यादा हिरासत में

Tags:
  • Jabalpur News
  • Jabalpur
  • वायरल वीडियो
  • सोशल मीडिया
  • इमरजेंसी लैंडिंग
  • जबलपुर रेलवे स्टेशन
  • जबलपुर एयरपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा