खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का एक्शन, समिति प्रबंधक और प्रभारियों के खिलाफ FIR
Vikram Jain | Sept 10, 2024, 13:39 IST
Jabalpur fertilizer black marketing case FIR registered
जबलपुर में खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद जांच में करीब 10 लाख की गड़बड़ी उजागर हुई है। अब मामले में समिति प्रबंधक और उर्वरक प्रभारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
JABALPUR. मध्यप्रदेश के जबलपुर में यूरिया और डीएपी खाद की कालाबाजारी ( fertilizer black marketing) के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उर्वरक के गबन और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ चरगवां थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में साढ़े दस लाख रूपए की खाद की हेराफेरी पकड़ी गई थी।
जानकारी के अनुसार जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र की दो सहकारी समितियों में घोटाला का उजागर हुआ है। यहां किसानों को बांटी जाने वाली यूरिया और डीएपी खाद बाजार में उंचे दाम पर बेची गई है। मामले में शिकायत के बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना (Collector Deepak Saxena) के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने समितियों का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान बरखेड़ा समिति में 28 बोरी यूरिया और 151 बोरी एसएसपी कम पाई गई थी। साथ ही नयानगर सूखा भारतपुर समिति में 976 बोरी यूरिया और 530 खाद बोरी का स्टॉक गायब था। कम पाए गए उर्वरक स्टॉक की कीमत साढ़े दस लाख रुपए बताई गई है। अब मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
जबलपुर के एडिशनल एसपी सूर्यकान्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर हुई जांच में बरखेड़ा सहकारी समिति के दस्तावेजों और भौतिक सत्यापन में भारी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि चरगवां की वृहताकार सहकारी समिति बरखेड़ा और नयानगर सूखा भारतपुर में अनियमितता मिली थी। अब मामले में समिति प्रबंधक राजेश नंदेसरिया, उर्वरक प्रभारी अनीश मिश्रा और नंदलाल झरिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 और 316 के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानें पूरा मामला
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
समिति प्रबंधक और उर्वरक प्रभारियों पर केस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava