जबलपुर हाईकोर्ट में एयर कनेक्टिविटी पर सुनवाई, एयरलाइंस ने सीलबंद रिपोर्ट पेश की
Neel Tiwari | Sept 09, 2025, 23:11 IST
jabalpur-high-court-air-connectivity
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ ने जबलपुर की कमजोर एयर कनेक्टिविटी पर मंगलवार को अहम सुनवाई की। इस दौरान इंडिगो और अन्य विमान कंपनियों ने यात्रियों के कमर्शियल डाटा और आरएफपी की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत को सौंपी।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर हाईकोर्ट में मंगलवार को जबलपुर की कमजोर एयर कनेक्टिविटी को लेकर अहम सुनवाई हुई। इस दौरान इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और अन्य विमान कंपनियों की ओर से यात्रियों के कमर्शियल डाटा और आरएफपी पर सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट अदालत को सौंपी गई। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ ने इस रिपोर्ट पर अगली सुनवाई 15 सितंबर को करने के निर्देश दिए।
पिछली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि प्रदेश के विभिन्न हवाई अड्डों से नई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत के लिए विमानन निदेशालय ने निविदा प्रक्रिया (टेंडर) जारी की है। सरकार ने दावा किया था कि इस प्रक्रिया से जल्द ही हवाई कनेक्टिविटी की समस्या का समाधान होगा।
ये भी पढ़ें...मप्र में उच्च शिक्षा के बुरे हाल, हाईकोर्ट से विधानसभा तक बैकफुट पर सरकार
ये भी पढ़ें...विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी : एमपी-एमएलए कोर्ट ने CBI और ACB को दिया आदेश
यह जनहित याचिका नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की ओर से वर्ष 2024 में दायर की गई थी। इसके साथ ही विधि छात्र पार्थ श्रीवास्तव ने भी हस्तक्षेप दायर कर जबलपुर से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि जबलपुर से सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की अन्य बेंचों तक पहुँचना बेहद कठिन हो गया है क्योंकि यहाँ उड़ानों की संख्या बेहद सीमित है।
ये भी पढ़ें...एमपी सरकार को रेपिस्ट को देना पड़ेगा 25 लाख मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ये है पूरा मामला
वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य संघी और दिनेश उपाध्याय ने अदालत के सामने कहा कि जबलपुर से वर्तमान में केवल 9 उड़ानें संचालित हो रही हैं, जबकि भोपाल एयरपोर्ट से प्रतिदिन 40 से अधिक उड़ानें हैं। हाल ही में जबलपुर से भोपाल और इंदौर की फ्लाइट्स भी बंद कर दी गई हैं। पहले यहाँ से मुंबई, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए उड़ानें संचालित होती थीं, लेकिन अब उनकी भी सुविधा समाप्त हो चुकी है।
ये भी पढ़ें...पुलिस महकमे में अब न्यायालयी कार्य होंगे डिजिटल, तकनीक के उपयोग से तेजी से होंगे काम
हाईकोर्ट ने एयरलाइंस द्वारा पेश की गई सीलबंद रिपोर्ट पर विचार के लिए अगली तारीख 15 सितंबर तय की है। अब अदालत यह देखेगी कि एयरलाइंस और सरकार की ओर से दी गई योजनाओं से जबलपुर की एयर कनेक्टिविटी की समस्या किस हद तक हल हो सकती है।
सरकार ने दी थी नई उड़ानों की कोशिश की जानकारी
ये भी पढ़ें...मप्र में उच्च शिक्षा के बुरे हाल, हाईकोर्ट से विधानसभा तक बैकफुट पर सरकार
ये भी पढ़ें...विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी : एमपी-एमएलए कोर्ट ने CBI और ACB को दिया आदेश
जनहित याचिका में लॉ स्टूडेंट है इंटरविनर
ये भी पढ़ें...एमपी सरकार को रेपिस्ट को देना पड़ेगा 25 लाख मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ये है पूरा मामला
उड़ानों की संख्या को लेकर जबलपुर से हो रहा भेदभाव
ये भी पढ़ें...पुलिस महकमे में अब न्यायालयी कार्य होंगे डिजिटल, तकनीक के उपयोग से तेजी से होंगे काम
15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA