जबलपुर में हनीट्रैप का खेल! बिल्डर से महिला ने 20 लाख मांगे, ढाई लाख की पहली किस्त लेते पकड़ी गई

Sourabh Bhatnagar | Sept 22, 2026, 08:34 IST
Share
jabalpur honey trap businessman
jabalpur honey trap businessman

जबलपुर में एक रियल एस्टेट कारोबारी को कथित हनीट्रैप मामले में फंसाकर पैसे मांगने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला ने कारोबारी से 20 लाख रुपए की मांग की थी।

संस्कारधानी जबलपुर में एक रियल एस्टेट कारोबारी से पैसे ऐंठने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर 20 लाख रुपए मांगे थे। महिला कारोबारी पर अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव भी बना रही थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्लान बनाकर सिविल ड्रेस में कार्रवाई की। महिला को एक होटल में पैसे लेते समय पकड़ा गया। पुलिस ने उसके बैग से 2.50 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।

डांस प्रोग्राम में हुई थी मुलाकात

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला का नाम पूजा रैदास है। वह उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली है। उसकी उम्र 28 साल बताई गई है।

बताया गया कि अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया और एक डांस कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात जबलपुर के रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

कारोबारी का आरोप है कि महिला अपनी आर्थिक परेशानियां बताकर उससे मदद मांगती थी। वह कई बार उसकी आर्थिक सहायता भी करता था।

तलाक नहीं देने पर धमकी का आरोप

कारोबारी ने पुलिस को बताया कि पूजा उस पर अपनी पत्नी को तलाक देने और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो महिला ने कथित तौर पर उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी।

इसके बाद महिला ने उससे 20 लाख रुपए की मांग की। बातचीत के बाद यह रकम 7 लाख रुपए में तय हुई। इसी रकम की पहली किस्त लेने के लिए महिला होटल पहुंची थी।

9ccd56cf-6a4
9ccd56cf-6a4

होटल में पुलिस ने बिछाया जाल

कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई। पुलिस ने कारोबारी से महिला को फोन करवाकर पैसे देने के लिए होटल बुलाया।

रविवार को जबलपुर के गोपालबाग स्थित कदम ट्री होटल में महिला पहुंची। जैसे ही उसने कारोबारी से 2.50 लाख रुपए लिए और वहां से जाने लगी, पहले से मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी में उसके बैग से नकद रकम बरामद हुई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308-2, 308-6 और 351-2 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस पूरे मामले में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में हनीट्रैप गैंग की आरोपी महिला निकली HIV संक्रमित, पीड़ितों की जान को भी खतरा

बिजनेसमैन से हनीट्रैप के जरिए 90 लाख की ठगी, एआई और डीपफेक से ब्लैकमेलिंग

इंदौर हनीट्रैप में छत्तीसगढ़ DIG का नाम आने से पुलिस महकमे में हड़कंप

हाईवे पर भाजपा नेता के साथ हनीट्रैप, बंधक बनाकर लूटा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित 7 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में हनीट्रैप | जबलपुर की हनीट्रैप क्वीन, Jabalpur News

Tags:
  • Jabalpur News
  • सोशल मीडिया
  • जबलपुर की हनीट्रैप क्वीन
  • हनीट्रैप
  • एमपी में हनीट्रैप
  • मध्य प्रदेश में हनीट्रैप
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा