bomb blast : जबलपुर के एक कबाड़खाने में फिर से हुआ विस्फोट

Neel Tiwari | Jul 18, 2024, 16:07 IST
Share
 Bomb Blast
Bomb Blast

अप्रैल महीने में जबलपुर में खजरी खिरिया बाईपास के पास स्थित कबाड़ खाने के ब्लास्ट जैसा ही एक और ब्लास्ट शोभापुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास कबाड़खाने में हुआ है। इस ब्लास्ट में 1 कर्मचारी की मौत हुई है।

कबाड़खाने में हुए पिछले ब्लास्ट के आरोपी तक पुलिस पहुंच भी नहीं पाई थी कि एक और धमाकेदार ब्लास्ट जबलपुर के कबाड़खाने में ही हुआ है। जबलपुर के शोभापुर इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़खाने में हुए ब्लास्ट में भी सेना के बमों में ही ब्लास्ट होने की जानकारी सामने आ रही है।

COD के कबाड़ में हुआ है ब्लास्ट

जबलपुर पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस कबाड़खाने के मालिक कपिल जैन ने रायपुर के एक स्क्रैप व्यापारी से COD का कबाड़ खरीदा था । यह कबाड़ बुधवार को ही उसके कबाड़खाने पहुचा था। कबाड़ में आये बमों की पेटियां उठाते समय यह ब्लास्ट हुआ। जिसमे चांदमारी घमापुर निवासी राजा चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह काबाद खाना आनंद जैन और उसका भाई संचालित करते थे।

सुबह 9:45 पर हुआ ब्लास्ट

प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि सुबह लगभग 9:45 पर एक जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद कबाड़खाने के मजदूरों में भगदड़ मच गई। उसके बाद आसपास के दुकानदारों के द्वारा ही पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। इस कबाड़ खाने के साथ ही लगे आनंद जैन के गोदाम में भी सेवा के कबाड़ के बमों की सैकड़ो पेटियां नजर आई। जिससे यह स्पष्ट है कि यहां पर कबाड़ में बमों की खरीद फरोख्त का काम लंबे समय से चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें...

एक साल में भरे जाएंगे बैकलॉग के 10 हजार पद, कैबिनेट मीटिंग में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

कितने मौत के व्यापारी कबाड़ी हैं अब भी सक्रिय ?

इस ब्लास्ट ने जबलपुर पुलिस की पूरी सतर्कता की पोल खोल कर रख दी है क्योंकि जबलपुर की पुलिस के द्वारा यह दावा किया गया था कि शमीम कबाड़ी के कबाड़खाने में ब्लास्ट होने के बाद जबलपुर शहर के सभी कबाड़खानों की जांच की गई है। पर पिछले ब्लास्ट की ही तरह एक और ब्लास्ट की घटना पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को सामने ला रही है। अभी भी जबलपुर में न जाने कितने ऐसे कबाड़खाने हैं ।जो किसी बड़े हादसे को निमंत्रण देने के इंतजार में बैठे हुए। पिछले ब्लास्ट के बाद कबाड़ खानों के लाइसेंस से लेकर जीएसटी तक चेक करने वाली एजेंसियों की नजर से यह कबाड़खाना जांच से कैसे बचा रह गया यह अभी भी एक प्रश्न है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Bomb Blast
  • कबाड़खाना बम ब्लास्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा