सीलबंद लिफाफे फाड़कर टेंडर की गोपनीयता से खिलवाड़, व्यापारी संघ ने लगाए गंभीर आरोप

Neel Tiwari | May 09, 2025, 19:33 IST
Share
THESOOTR
envelopes tenders tampering Photograph: (THESOOTR)

भोपाल मंडी बोर्ड के आदेशों की अवहेलना कर जबलपुर मंडी में सीलबंद निविदाएं खोलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरी बिडिंग प्रक्रिया को ही कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

जबलपुर कृषि उपज मंडी की नवीन मटर मंडी में दुकानों के आवंटन को लेकर व्यापारी संघ ने एक बड़े प्रशासनिक घोटाले की ओर इशारा किया है। व्यापारी संघ ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को सौंपी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि मंडी सचिव राजेश सैयाम और निर्माण शाखा के कर्मचारियों द्वारा सीलबंद निविदा लिफाफे न केवल खोले गए, बल्कि उनमें छेड़छाड़ कर उनकी गोपनीयता भी भंग की गई। यह कार्रवाई उस आदेश के बावजूद की गई, जिसमें मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा 15 अप्रैल 2025 को समस्त निविदाएं निरस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

गोपनीय जानकारी लीक करने की आशंका

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सीलबंद लिफाफों को खोलकर कर्मचारियों ने सभी निविदाकारों की बिडिंग राशि की जानकारी प्राप्त कर ली थी। इसके बाद यह आशंका जताई जा रही है कि इस संवेदनशील और गोपनीय जानकारी को जानबूझकर कुछ अन्य निविदाकारों को लीक किया गया, जिससे वे थोड़ी अधिक रकम की नई निविदाएं भर सकें और अनुचित लाभ उठा सकें। यदि यह आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न केवल पारदर्शिता की धज्जियां उड़ाने वाला मामला है, बल्कि भ्रष्टाचार की गहरी साजिश की ओर भी इशारा करता है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में 50 लाख की रिश्वत मामले में सस्पेंड नायब तहसीलदार ने महिला SDM को दी देख लेने की धमकी

व्यापारियों के डिमांड ड्राफ्ट निकाले

व्यापारियों ने शिकायत में यह भी बताया है कि जब उन्होंने अपने सीलबंद लिफाफों की वापसी की मांग की, तब उन्हें जानकारी मिली कि लिफाफे पहले ही फाड़े जा चुके हैं और उनमें से डिमांड ड्राफ्ट (D.D.) भी निकालकर उन्हें लौटाने की प्रक्रिया चल रही है। यह पूरी प्रक्रिया न केवल नियमों के विपरीत है, बल्कि यह उस जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास भी हो सकता है जो मंडी सचिव के खिलाफ पहले से चल रही है। व्यापारी संघ का स्पष्ट आरोप है कि यह सब साक्ष्य मिटाने और जांच को गुमराह करने के लिए किया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

स्वास्थ्य मंत्री को दवा नहीं दारू की चिंता, भूपेश बोले-सुशासन तिहार चकाचक

140 करोड़ का खेल: कस्टम मिलिंग घोटाले में मनोज सोनी को मिली राहत

दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग

कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ जबलपुर द्वारा दी गई शिकायत में मांग की गई है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जाए और मंडी सचिव सहित सभी दोषी कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही हो। संघ ने इस घटनाक्रम को सरकारी आदेशों की अवहेलना, गोपनीय दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ और व्यापारियों के साथ विश्वासघात करार दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...

बिना हेलमेट वाहन चलाते 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

मंडी में बढ़ती अनियमितताओं पर प्रशासन मौन

यह कोई पहला मामला नहीं है जब मंडी समिति पर प्रक्रिया के दुरुपयोग और पारदर्शिता के उल्लंघन के आरोप लगे हों। व्यापारी वर्ग में इसे लेकर भारी नाराजगी है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो मामला और अधिक तूल पकड़ सकता है। व्यापारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस और प्रशासन इस गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान नहीं लेते, तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।

टेंडर | मध्यप्रदेश

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • कृषि उपज मंडी
  • टेंडर
  • व्यापारी संघ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा