जबलपुर का मास्टर प्लान अटका, हाईकोर्ट ने अफसरों से मांगा शपथ पत्र
Sandeep Kumar | Sept 17, 2026, 19:30 IST
जबलपुर का मास्टर प्लान अटका
जबलपुर मास्टर प्लान जारी करने में देरी पर हाईकोर्ट सख्त हुआ है। प्रमुख सचिव और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डायरेक्टर को शपथ पत्र पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- जबलपुर का नया मास्टर प्लान लगातार देरी से अटका है।
- मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है।
- कोर्ट ने प्रमुख सचिव से शपथ पत्र मांगा है।
- टीएंडसीपी डायरेक्टर को भी अपना जवाब पेश करना होगा।
- मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को निर्धारित है।
हाईकोर्ट क्यों हुआ सख्त
कोर्ट का सवाल साफ है। इतने निर्देशों के बावजूद नया मास्टर प्लान अब तक प्रकाशित क्यों नहीं हुआ। इस सवाल का जवाब अब अफसरों को लिखित में देना होगा। मामले की सुनवाई अब 25 सितंबर को होगी।
6cf00433-c00
अप्रैल में भी मिला था आदेश
आदेश का पालन नहीं हुआ। इसके बाद हाईकोर्ट अवमानना नोटिस भी जारी कर चुका है। फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। नया प्लान अब तक सामने नहीं आया है।
2008 से अटका है नया प्लान
साल 2014 में एक बड़ा बदलाव भी हुआ था। उस समय 125 गांव जबलपुर नगर निगम की सीमा में शामिल किए गए थे। लेकिन इन इलाकों के लिए आज तक कोई अलग योजना या मास्टर प्लान तैयार नहीं हुआ है। इससे इन क्षेत्रों का व्यवस्थित विकास भी अटका हुआ है।
शहर के विकास पर असर
योजना के अभाव में मनमाने निर्माण भी बढ़ रहे हैं। कई इलाकों में अवैध निर्माण खुलेआम हो रहे हैं। इससे सरकारी खजाने को भी नुकसान हो रहा है। स्वीकृतियां रुकने और अवैध निर्माण से करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान बताया जा रहा है।
किसने दायर की थी याचिका
याचिकाकर्ताओं के वकील दिनेश उपाध्याय का कहना है कि कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों की लगातार अवहेलना हो रही है। इसी वजह से आम जनता और निर्माण क्षेत्र दोनों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
आगे क्या होगा
ये भी पढ़ें...
भोपाल मास्टर प्लान लागू होने में लगेंगे 6 महीने, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नजर
एमपी में अब अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, CM के मास्टर प्लान को लेकर सख्त निर्देश
तीन महीने में मास्टर प्लान न आया तो होगा आंदोलन, जीतू पटवारी ने बोला सरकार पर हमला
संघ प्रमुख डॉ. भागवत का एमपी दौरा आज से, उज्जैन में युवा धर्म संसद, इंदौर में लेंगे बैठक
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad