तीन महीने में मास्टर प्लान न आया तो होगा आंदोलन, जीतू पटवारी ने बोला सरकार पर हमला
Sandeep Kumar | Sept 12, 2026, 17:22 IST
जीतू पटवारी ने बोला सरकार पर हमला
भोपाल-इंदौर मास्टर प्लान न आने से नाराज कांग्रेस ने सरकार को तीन महीने का अल्टीमेटम दिया है। पटवारी ने मास्टर प्लान अगर नहीं आया तो कांग्रेस भोपाल कूच करेगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- कांग्रेस ने मास्टर प्लान को लेकर सरकार को चेताया है।
- जीतू पटवारी ने सरकार को तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।
- पटवारी ने कहा है कि समय पर प्लान नहीं आया तो आंदोलन होगा।
- जीतू ने कहा कि कांग्रेस 50 हजार लोगों संग पदयात्रा निकालेगी।
- भोपाल मास्टर प्लान 21 साल से लंबित है।
पार्टी 50 हजार लोगों के साथ इंदौर से भोपाल तक पदयात्रा निकालने की योजना बना रही है। पटवारी ने यह बात पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के धरने के समापन कार्यक्रम में कही। शर्मा ने बताया कि भोपाल का मास्टर प्लान पिछले 21 साल से जारी नहीं हुआ है।
पदयात्रा और घेराव की चेतावनी
पटवारी के मुताबिक इंदौर से भोपाल तक 50 हजार लोगों की पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम हाउस में घुसकर विरोध दर्ज कराएंगे।
यह चेतावनी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के 31 घंटे के उपवास और धरने के समापन कार्यक्रम में दी गई। शर्मा भोपाल के मास्टर प्लान की मांग को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं।
पटवारी का बीजेपी पर हमला
पटवारी ने मीडिया पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि पत्रकार मुख्यमंत्री से यह सवाल नहीं पूछते कि मास्टर प्लान क्यों नहीं आ रहा है। उन्होंने बीजेपी सरकार को कड़े शब्दों में आलोचना का निशाना बनाया।
बालाघाट, सागर, छिंदवाड़ा का जिक्र
क्या बोले पीसी शर्मा?
शर्मा ने कहा कि जमीन से जुड़े फायदों के चलते कुछ नेता और अधिकारी जानबूझकर मास्टर प्लान रोक रहे हैं। इससे व्यवसायी और आम रहवासी दोनों परेशान हैं। कार्यक्रम में विधायक नितेंद्र सिंह राठौर और मुकेश नायक समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
FAQ
- भोपाल का मास्टर प्लान कब से नहीं आया है?
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के मुताबिक भोपाल का मास्टर प्लान पिछले 21 साल से जारी नहीं हुआ है। आखिरी मास्टर प्लान 1995 में आया था। यह 2005 तक के लिए तय था। - कांग्रेस ने सरकार को क्या चेतावनी दी है?
कांग्रेस ने कहा है कि अगर तीन महीने में मास्टर प्लान नहीं आया तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। इसमें 50 हजार लोगों के साथ पदयात्रा और सीएम हाउस घेराव शामिल है।
ये भी पढ़ें...
HC के आदेश के बाद भी जबलपुर मास्टर प्लान नहीं हुआ जारी, TNCP कमिश्नर से जवाब तलब
एमपी के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने तैयार किया मास्टर प्लान
एमपी के 5 जिलों में फैला था फर्जी पासपोर्ट का जाल, धर्म की आड़ में चलता था खेल
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar