चर्चा तरुण भनोट की थी लेकिन BJP के हुए अन्नू, अब लोकसभा टिकट की डील!
Vikram Jain | Published:
पूर्व मंत्री तरुण भनोत और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जबलपुर में कांग्रेस से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है।
वेंकटेश कोरी, JABALPUR. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद एक के बाद एक कई बड़े कांग्रेस नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं, इसी बीच जबलपुर के कांग्रेस से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू (Jagat Bahadur Annu) ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया। जबलपुर के कांग्रेस के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने जिस तेजी के साथ हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है उससे हर कोई हैरान है। सुगबुगाहट भले ही कई दिनों से चल रही थी लेकिन महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू इतने गुपचुप तरीके से बीजेपी की सदस्यता लेंगे इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी क्योंकि इसके पहले जबलपुर पश्चिम से कांग्रेस से प्रत्याशी और कमलनाथ सरकार में वित्त मंत्री जैसे अहम पद पर रहे तरुण भनोट (Tarun Bhanot) के बीजेपी में जाने की अटकलें काफी तेजी से लगाई जा रही थी लेकिन अचानक सियासी समीकरण बदले और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भोपाल पहुंचकर बीजेपी की सदस्यता ले ली।
जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के अचानक बीजेपी में चले जाने से अब उन अटकलों पर भी विराम लग गया जिसमें उन्हें लोकसभा के सशक्त उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था। शहर के सियासी हलकों में इस बात की भी चर्चाएं तेजी से हो रही है कि जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आने वाले लोकसभा के चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीद में ही कांग्रेस को अलविदा कह कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।
जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने जिस तेजी के साथ गुपचुप तरीके से बीजेपी का दामन थामा है उससे इस बात की ही अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस के अन्य नेताओं के पहले उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहकर बीजेपी में अपने नंबर बढ़ाने की कोशिश की है और यही नंबर आने वाले लोकसभा के चुनाव में भी काम आएंगे। कहा जा रहा है कि जबलपुर के महापौर ने अन्य नेताओं के पहले बीजेपी की सदस्यता लेकर अपनी लोकसभा की टिकट पक्की करवाने की कोशिश की है।
विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही पूर्व वित्त मंत्री और पश्चिम क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे तरुण भनोत ने न केवल राजनीतिक कार्यक्रमों बल्कि सार्वजनिक कार्यक्रमों से भी दूरियां बना ली थी, इस बीच यह चर्चा भी शहर में जोर पकड़ रही थी कि लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस तरुण को लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है लेकिन कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे थे कि लोकसभा चुनाव के पहले तरुण भनोत बीजेपी में जा सकते हैं लिहाजा उनके बीजेपी में जाने के पहले ही जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कांग्रेस को झटका दे दिया। जबलपुर में कांग्रेस की राजनीति के लिहाज से पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू दोनों ही बड़े चेहरे हैं और दोनों की ही समर्थकों की संख्या काफी ज्यादा है ऐसे में महापौर के बीजेपी में जाने से हो सकता है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य नेता भी कांग्रेस को अलविदा कहें।
कांग्रेस की जगह अब बनेंगे बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार!
जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के अचानक बीजेपी में चले जाने से अब उन अटकलों पर भी विराम लग गया जिसमें उन्हें लोकसभा के सशक्त उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था। शहर के सियासी हलकों में इस बात की भी चर्चाएं तेजी से हो रही है कि जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आने वाले लोकसभा के चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीद में ही कांग्रेस को अलविदा कह कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।
पहले जाकर टिकट पक्की करने की जुगत
जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने जिस तेजी के साथ गुपचुप तरीके से बीजेपी का दामन थामा है उससे इस बात की ही अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस के अन्य नेताओं के पहले उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहकर बीजेपी में अपने नंबर बढ़ाने की कोशिश की है और यही नंबर आने वाले लोकसभा के चुनाव में भी काम आएंगे। कहा जा रहा है कि जबलपुर के महापौर ने अन्य नेताओं के पहले बीजेपी की सदस्यता लेकर अपनी लोकसभा की टिकट पक्की करवाने की कोशिश की है।
विधानसभा के नतीजों के बाद से ही तरुण ने बनाई दूरी
विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही पूर्व वित्त मंत्री और पश्चिम क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे तरुण भनोत ने न केवल राजनीतिक कार्यक्रमों बल्कि सार्वजनिक कार्यक्रमों से भी दूरियां बना ली थी, इस बीच यह चर्चा भी शहर में जोर पकड़ रही थी कि लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस तरुण को लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है लेकिन कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे थे कि लोकसभा चुनाव के पहले तरुण भनोत बीजेपी में जा सकते हैं लिहाजा उनके बीजेपी में जाने के पहले ही जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कांग्रेस को झटका दे दिया। जबलपुर में कांग्रेस की राजनीति के लिहाज से पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू दोनों ही बड़े चेहरे हैं और दोनों की ही समर्थकों की संख्या काफी ज्यादा है ऐसे में महापौर के बीजेपी में जाने से हो सकता है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य नेता भी कांग्रेस को अलविदा कहें।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari