जिस कॉन्फ्रेंस का वायरल हुआ वीडियो, वहां डॉक्टरों ने नहीं खाया था खाना

Neel Tiwari | Feb 13, 2025, 16:08 IST
Share
jabalpur medical hospital Viral Video clarification
jabalpur medical hospital Viral Video clarification

जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों की कॉन्फ्रेंस में टॉयलेट के पानी से खाना बनाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर कई सवाल उठाए गए थे। अब मेडिकल प्रशासन ने इस वीडियो को पूरी तरह से फर्जी बताया है।

जबलपुर में मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों की कॉन्फ्रेंस में टॉयलेट के पानी से खाना बनाने का वीडियो जो बहुत ही तेजी से वायरल हुआ था वह वीडियो मेडिकल प्रशासन के अनुसार पूरी तरह से फर्जी था, यहां तक की इस कांफ्रेंस में जिस जगह का यह वीडियो है वहां पर डॉक्टर्स ने खाना ही नहीं खाया था।

टॉयलेट के पानी से बर्तन धोने का वीडियो वायरल

बीते दिनों जबलपुर शहर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह आरोप लगाया गया था कि जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में हो रही एनेस्थीसिया डॉक्टर्स की वर्कशॉप में डॉक्टर को वह खाना परोसा गया है जो टॉयलेट के पानी से बन रहा था। लेकिन मेडिकल प्रशासन ने इस वीडियो से पल्ला झाड़ने हुए यह साफ कह दिया है कि वहां पर डॉक्टर ने खाना ही नहीं खाया था।

ये खबर भी पढ़ें...

जान से खिलवाड़... चलती बस में मोबाइल में बिजी था ड्राइवर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कार्यक्रम स्थल पर बना ही नहीं था खाना

इस वीडियो के सामने आने के बाद जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल के अधीक्षक अरविंद शर्मा ने एनेस्थीसिया कॉन्फ्रेंस में खाने की सप्लाई करने वाले वेंडर से जानकारी ली तब यह पता चला की खाना बनाने की उस स्थान पर अनुमति ही नहीं दी गई थी और वेंडर अपने जगह से यह खाना बनाकर लाया था। किन्हीं कारणों से डॉक्टरों के वहां ना पहुंचने के कारण खाना खाया ही नहीं गया और खाना सर्व करने के निकले गए बचे हुए बर्तनों को जब धोया जा रहा था तब यह वीडियो बनाया गया और इसे गलत तरीके से वायरल किया गया। हालांकि यदि वीडियो में देखा जाए तो साफ नजर आ रहा है कि कुछ कर्मचारी आलू छील रहे हैं और एक और गैस स्टोव में कुछ पकाया भी जा रहा है। हालांकि टॉयलेट से निकले हुए पाइप के पानी का उपयोग खाने में करते हुए साफ साफ इस वीडियो में दिखाई नहीं दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

कहानी फिल्मी है... ग्लू गन से बनाया नकली अंगूठा, लोगों से ठग लिए 20 लाख

डॉक्टरों ने खाया था होटल में खाना

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल में आयोजित इस एनेस्थीसिया वर्कशॉप को संचालित करने वाले सेक्रेटरी से जबलपुर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने जब इस मामले की जानकारी मांगी तब उन्हें यह पता चला कि यह वर्कशॉप और कॉन्फ्रेंस ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इस कांफ्रेंस का वेन्यू जबलपुर का आईटीसी वेलकम होटल था। नेटवर्क एवं अन्य तकनीकी कारणों से यह कॉन्फ्रेंस सुचारू नहीं हो पाई इसके बाद जबलपुर आए हुए डेलीगेट्स मेडिकल पहुंचे ही नहीं और उन्होंने होटल से ही कॉन्फ्रेंस अटेंड की और वहीं पर खाना खाया था। तो आखिरकार इस वीडियो में किया जा रहे हैं दावों से मेडिकल प्रशासन ने पल्ला झाड़ लिया है और इन्हें सिरे से नकार दिया है।

अब इस वायरल हो रहे हैं वीडियो में कितनी सत्यता थी यह तो खाना बनाने वाला वेंडर या इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति सहित इस कांफ्रेंस में आए डॉक्टर ही जानते हैं, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद मामले की जांच में मेडिकल प्रशासन ने इस वीडियो को गलत करार दे दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...

OMG... स्कूल में मासूम बच्चियों से मालिश करवाती दिखी टीचर, जानें क्या है पूरा मामला

ग्वालियर में बच्चे का अपहरण, मां की आंखों में मिर्च झोंककर ले गए अपराधी, देखें वीडियो

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • वीडियो वायरल
  • Jabalpur Medical Hospital
  • जबलपुर मेडिकल अस्पताल
  • टॉयलेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती