जबलपुर में माफिया राज का खुला खेल: ओवरलोडिंग पकड़ने गई टीम को रौंदने की धमकी
Neel Tiwari | Jan 10, 2026, 13:48 IST
jabalpur mining mafia attack officers
जबलपुर-नागपुर हाईवे पर अवैध उत्खनन रोकने पहुंचे प्रशासनिक अमले को खनन माफिया रोहित जैन ने बीच सड़क पर धमकी दी। ड्राइवरों को अधिकारियों पर हाइवा चढ़ाने के लिए उकसाया।
News Inshort
- जबलपुर-नागपुर हाईवे पर अवैध ओवरलोडिंग रोकने पहुंचे अधिकारियों को माफिया ने बीच सड़क धमकाया।
- आरोपी रोहित जैन ने अधिकारियों पर हाइवा चढ़ाने के लिए अपने ड्राइवरों को खुलेआम उकसाया।
- बरगी के मानेगांव में माफिया ने लग्जरी कार अड़ाकर फिल्मी अंदाज में भारी हंगामा किया।
- तनाव बढ़ते देख पुलिस बल बुलाया गया और मुख्य आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
- खनिज विभाग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर रेत-गिट्टी से लदे तीनों हाइवा जब्त हुए।
News In Detail
काले रंग की लग्जरी कार में पहुंचे माफिया सरगना रोहित जैन ने जब्त किए गए हाइवा के सामने अपनी कार अड़ा दी और अधिकारियों पर दबाव डालने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो उसने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि अपने ड्राइवरों को अधिकारियों पर हाइवा चढ़ा देने के लिए भी उकसाया। इससे मौके पर अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बन गई।
7db3c505-cc0
बरगी के मानेगांव के पास हाईवे का मामला
जब इन्हें थाना ले जाने के लिए तहसीलदार, प्रशिक्षु IPS (DSP), कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और खनिज विभाग का स्टाफ टोल नाके के पास पहुंचा, तो माफिया सरगना रोहित जैन अपने साथियों के साथ वहां आ गया। उसने सीधे तौर पर कह दिया कि वह हाइवा को जाने नहीं देगा।
अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर समझाने की कोशिश की और बताया कि मामला कलेक्टर के न्यायालय में जाएगा, लेकिन रोहित जैन और उसके लोग और उग्र हो गए। उन्होंने सड़क पर अपनी गाड़ियां अड़ा दीं और कार्रवाई को रोकने की पूरी कोशिश की।
4953e981-a36
‘चढ़ा दो गाड़ी, दो-चार न सही'
पुलिस के पहुंचते ही आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पूरी घटना किसी फिल्मी सीन की तरह सड़क पर हुई। खनिज विभाग के इंस्पेक्टर की शिकायत पर बरगी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों हाइवा जब्त कर लिए गए हैं और आरोपी रोहित जैन सहित उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
6db20fd5-192
खनन माफिया से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें....
17 मामलों में आरोपी, दो साल से फरार खनन माफिया अमित खम्परिया नागपुर से गिरफ्तार
फरार खनन माफिया अमित खम्परिया हाईकोर्ट में दे रहा अर्जी, चीफ जस्टिस ने जताई नाराजगी
फरार खनन माफिया अमित खम्परिया पर हाईकोर्ट की सख्ती, पुलिस की लापरवाही उजागर
खनन माफियाओं ने तालाब के आसपास बिछाया बारूद का जाल, खतरे में ग्रामीण
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava