मेडिकल अस्पताल से कैदी फरार, लकवे का चल रहा था इलाज,

Neel Tiwari | Jul 17, 2024, 16:36 IST
Share
 Jabalpur
Jabalpur

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल से बुधवार की तड़के सुबह एक ऐसा कैदी फरार हो गया जिसका लकवे का इलाज चल रहा था। फरार कैदी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है और इस मामले में एक प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है।

जबलपुर में अस्पताल से कैदी के फरार होने की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें एक और तो उसकी सुरक्षा पर लगे प्रहरी की लापरवाही सामने आई है तो वही पर जबलपुर के सरकारी अस्पताल में कैदी को दिए गए उत्कृष्ट इलाज पर भी पूरे महकमें में चर्चा हो रही है। जेल से लेकर अस्पताल तक कर्मचारी यह चर्चा कर रहे हैं कि जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में व्हीलचेयर पर आए कैदी को इतना बढ़िया इलाज मिला कि वह डिस्चार्ज होने के पहले ही फरार होने की स्थिति में आ गया।

सिहोरा जेल से ट्रांसफर हुआ था कैदी।

बलात्कार और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में सिहोरा जेल में बंद कैदी मुईन उर्फ बबलू को सिहोरा जेल से इलाज के लिए जबलपुर रेफेर किया गया था। किन्हीं कारणों से आग से जलने के कारण कैदी के शरीर पर फफोले पड़े हुए थे और उसका लकवे का भी इलाज चल रहा था। कैदी को जब अस्पताल में दाखिल किया गया था तो वह चलने फिरने की स्थिति में भी नहीं था। अस्पताल के कई विभागों में उसका इलाज किया गया और बुधवार 17 जुलाई की तड़के सुबह कैदी आईसीयू वार्ड से फरार होने में कामयाब हो गया।

ये खबर भी पढ़ें...

पॉपुलेशन रेशो के हिसाब से ओबीसी आरक्षण की मांग, एमपी हाईकोर्ट में लगी याचिका

लापरवाह जेल प्रहरी पर गिरी गाज

नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने बताया कि इस मामले में कैदी की सुरक्षा में लगे प्रहरी आरक्षक नरेश खंडाते के द्वारा लापरवाही बढ़ती गई है जिसके कारण उसे निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक ने कहां किस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हमारे द्वारा लगातार सतर्कता भी बढ़ती जाती है और कार्यवाही भी की जाती है । वहीं उन्होंने यह दावा भी किया कि फरार कैदी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा क्योंकि उससे मिलने के लिए उसकी बहन और पुत्र अक्सर आते थे, कल रात में भी कैदी का पुत्र अस्पताल में उसके साथ मौजूद था । तो संभावना यह है कि उसे भगाने में उसके पुत्र के द्वारा सहायता की गई है और भाग कर वह उनके ही घर पर गया होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jabalpur
  • जबलपुर
  • कैदी फरार
  • एमपी न्यूज हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा