किसान को मृत बताकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, ऐसे सामने आया फर्जीवाड़ा
Vikram Jain | Jan 16, 2025, 21:22 IST
चरगंवा पुलिस थाना, जबलपुर। Photograph: (the sootr)
जबलपुर में किसान को मृत बताकर करोड़ों की जमीन हड़पने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पटवारी ने चार लोगों के साथ मिलकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन अपने नाम करवा ली। जानें पूरा मामला
जबलपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए किसान की 14 एकड़ जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। यहां पटवारी ने अन्य चार लोगों के साथ मिलीभगत कर किसान हल्के प्रसाद गौड़ को मृत घोषित कर उसकी करोड़ों की जमीन अपने नाम करवा ली। फर्जीवाड़ा कर किसान को दस्तावेजों में मृत बताया गया। यह मामला तब उजागर हुआ, जब किसान की मृत्यु के बाद परिजनों ने नामांतरण के लिए पटवारी से संपर्क किया। अब मामले में पुलिस ने पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया हैं।
पूरा मामला चरगंवा क्षेत्र के पिपरिया गांव से सामने आया है। जहां तत्कालीन पटवारी राजेंद्र कुंजे ने मुख्तार सिंह गौड़, अठई, रामप्रसाद और रिश्तेदार हाकम सिंह के साथ मिलकर किसान हल्के प्रसाद गौड़ का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किया। इसके आधार पर, इन पांचों ने मिलकर किसान की 14 एकड़ जमीन अपने नाम करवा ली। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों में जिंदा किसान को मृत बताकर करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। इतना ही नहीं इस जमीन पर खेती भी शुरू कर दी गई।
जबलपुर में आदिवासियों के साथ धोखाधड़ी : सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा
इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब हल्के प्रसाद गौड़ की पत्नी शांति बाई (करेली निवासी) अपने पति की मृत्यु के बाद जमीन का नामांतरण करवाने के लिए चरगंवा पटवारी से संपर्क करने पहुंचीं। जब शांति बाई को पता चला कि उनकी जमीन पहले ही 2016 में मुख्तार सिंह और अन्य के नाम हो चुकी है। यह सब जानकर वह रह हैरान गईं। इसके बाद, परिजनों ने मामले में चरगंवा पुलिस से शिकायत की।
ग्वालियर कॉलेज फर्जीवाड़ा : 750 निजी कॉलेजों की होगी जांच, रिपोर्ट तलब
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो सामने आया कि पटवारी और अन्य चार लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसान की जमीन पर कब्जा किया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पटवारी और अन्य चार आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस अब इस मामले में और भी आरोपियों की तलाश कर रही है, जो इस फर्जीवाड़े में शामिल हो सकते हैं।
आखिरकार देह व्यापार पर पड़ी पुलिस की नजर, स्पा सेंटर पर मारा छापा
IAS स्मिता भारद्वाज की बेटियों का पासपोर्ट रिन्यूअल मौलिक अधिकार
जानें पूरा मामला
जबलपुर में आदिवासियों के साथ धोखाधड़ी : सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा
ऐसे हुआ धोखाधड़ी का खुलासा
ग्वालियर कॉलेज फर्जीवाड़ा : 750 निजी कॉलेजों की होगी जांच, रिपोर्ट तलब
आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
आखिरकार देह व्यापार पर पड़ी पुलिस की नजर, स्पा सेंटर पर मारा छापा
IAS स्मिता भारद्वाज की बेटियों का पासपोर्ट रिन्यूअल मौलिक अधिकार
बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?
By Ramanand Tiwari
अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा
By Ramanand Tiwari
IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब
By Umeshwari Baghel
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे
By Sanjay Gupta
अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी
By VINAY VERMA
Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज
By
दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा
By Umeshwari Baghel