जबलपुर : बिना सहमति पुलिस बैंड ट्रेनिंग के लिए नहीं भेजे जाएंगे पुलिसकर्मी

Neel Tiwari | Updated:
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-07T204927.401
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-07T204927.401

पुलिस बैंड की ट्रेनिंग में जाने की इच्छा न रखने वाले कांस्टेबल्स को हाईकोर्ट से राहत मिली है। अब जब तक कांस्टेबल लिखित सहमति नहीं देते तब तक उन्हें पुलिस बैंड की ट्रेनिंग के लिए नहीं भेजा जा सकता।

मध्य प्रदेश पुलिस फोर्स में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ पुलिस कर्मियों को पुलिस बैंड में शामिल होने के लिए डमी टीम के तौर पर ट्रेनिंग में जाने के आदेश जारी हुए थे। जिसके खिलाफ मंदसौर, मऊगंज और पांडुमना के 10 कांस्टेबल्स ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर जस्टिस विनय जैन की कोर्ट में हुई सुनवाई में इंदौर बेंच के फरवरी 2024 में जारी किए गए आदेश की तरह ही याचिकाकर्ताओं को यह राहत दी है कि जब तक वह लिखित सहमति नहीं देते तब तक उन्हें इस ट्रेनिंग में नहीं भेजा जा सकता।

इंदौर कोर्ट ने फरवरी माह में दी थी राहत

पुलिस बैंड की ट्रेनिंग से ही जुड़ी हुई एक और याचिका की सुनवाई 21 फरवरी 2024 को इंदौर बेंच में जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने की थी। इस याचिका में पुलिस मुख्यालय द्वारा 9 फरवरी 2024 को जारी किए गए आदेश को लगभग 33 पुलिस कर्मियों ने चुनौती दी थी। जहां अदालत के संज्ञान में यह आया था कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी किए गए आदेश में ही यह लिखा गया है कि 90 दिनों तक चलने वाले इस पुलिस बैंड के प्रशिक्षण में वही लोग शामिल होंगे जो इसमें सम्मिलित होने के इच्छुक हों। इसके बाद कोर्ट ने आदेश जारी किए थे की जो पुलिसकर्मी बैंड ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए सहमत नहीं है उन्हें 90 दिनों की ट्रेनिंग के लिए नहीं भेजा जाएगा।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • पुलिस बैंड ट्रेनिंग
  • मध्य प्रदेश पुलिस फोर्स
  • कांस्टेबल्स को हाईकोर्ट
  • पुलिस बैंड की ट्रेनिंग
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण

By Jyoti Mahender Bhardwaj

3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...

By Aman Vaishnav

1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

By Arohi Raj

किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर

By Arun Tiwari

सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार

By Aman Vaishnav

मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार