महिला टीचर को कार में ले गया प्रिंसिपल, फिर बोला- आप गजब लगती हैं

Sourabh Bhatnagar | Dec 03, 2024, 11:27 IST
Share
thesootr
thesootr

जबलपुर के सालीवाड़ा क्राइस्ट चर्च स्कूल में महिला टीचर से प्रिंसिपल क्षितिज सिरिल जैकब द्वारा शराब और सिगरेट का दबाव डालकर छेड़छाड़ की गई। विरोध पर धमकाया गया।

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक महिला टीचर के साथ स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। सालीवाड़ा क्राइस्ट चर्च स्कूल के प्रिंसिपल क्षितिज सिरिल जैकब पर महिला टीचर को परेशान करने, शराब और सिगरेट का दबाव डालने, और चलती कार में अश्लील हरकत करने के आरोप हैं। विरोध करने पर महिला को धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसके परिवार के साथ बुरा किया जाएगा।

प्रिंसिपल की हरकतें और महिला की आपबीती

शिक्षिका ने बताया कि प्रिंसिपल उसे अक्सर अकेले अपने केबिन में बुलाता था और उसके लुक और ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर उसे असहज करता था। उसने कहा कि 16 सितंबर 2023 को प्रिंसिपल उसे फोन कर डुमना रोड ले गया। वहां उसने जबरन शराब और सिगरेट का दबाव डालते हुए अश्लील हरकत की। विरोध करने पर महिला को धमकाते हुए वापस छोड़ दिया।

कांग्रेस नेता यूनुस चौधरी की बेशर्मी, दिखा रहे थे प्राइवेट पार्ट

शिकायत दर्ज और कार्रवाई

घटना के बाद महिला ने साहस दिखाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। खमरिया थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है।

पुराने विवाद और प्रताड़ना

इससे पहले भी प्रिंसिपल पर भ्रष्टाचार और अवैध शुल्क वसूली के मामले में कार्रवाई हुई थी। जेल जाने के बाद, उसके इशारे पर महिला को प्रताड़ित किया गया, जिससे वह नौकरी छोड़ने को मजबूर हुई। हालांकि, जमानत पर छूटने के बाद प्रिंसिपल ने महिला को नौकरी फिर से ज्वाइन करने को कहा।

धर्मनगरी में अश्लीलता... सिद्धपीठ मंदिर में लवर्स खुलेआम कर रहे थे LIP KISS

फिर से प्रताड़ना का सिलसिला

प्रिंसिपल ने 2 सितंबर को अपना पदभार संभालते ही महिला को केबिन में बुलाया। इसके बाद, अन्य शिक्षकों ने महिला के खिलाफ अपमानजनक बातें की। 4 सितंबर को एक बैठक में प्रिंसिपल ने महिला को सबके सामने घुटने टेककर माफी मांगने का निर्देश दिया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हुई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Jabalpur News
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • महिला टीचर से छेड़छाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच