पहले रजिस्ट्री कार्यालय में तनी बंदूकें, फिर गोलछा अपार्टमेंट में चली गोली, बाल-बाल बची वकील की जान

Neel Tiwari | Mar 27, 2025, 23:44 IST
Share
Jabalpur property dispute aerial firing case
Jabalpur property dispute aerial firing case

जबलपुर में प्रॉपर्टी विवाद के दौरान कलेक्ट्रेट में हंगामा होने के बाद अपार्टमेंट के सामने हवाई फायरिंग से सनसनी मचा गई। फायरिंग में वकील बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

जबलपुर में उस वक्त सभी सकते में आ गए जब एक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री को लेकर पहले कलेक्टर कार्यालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में विवाद बढ़ गया, जिसमें दो पक्षों की ओर से बंदूकें तन गई। उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि शहर के एक अपार्टमेंट के सामने हवाई फायरिंग हो गई जिसमें वकील घायल होने से बच गया। इस पूरे मामले में शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की मौजूदगी बताई जा रही है साथ ही पुलिस के द्वारा मामले में दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्लॉट पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद

दरअसल, पूरा मामला शहर में गोलछा अपार्टमेंट स्थित एक प्लाट पर कब्जे को लेकर एक विवाद चल रहा है जिसमें जबलपुर के राइट डाउन निवासी प्रॉपर्टी डीलर और ठेकेदार रवि पटेल के द्वारा इसी बात लेकर वह आए दिन गोलछा अपार्टमेंट पहुंच रहा था। इस बात को लेकर पहले रजिस्ट्री कार्यालय में विवाद की स्थिति बनी जिसमें दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई, उसके बाद गोलछा अपार्टमेंट पहुंचने पर वहां मौजूद हाई प्रोफाइल लोगों को देखने पर बिल्डर रवि पटेल भड़क गया और कथित तौर पर उसने फायरिंग शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें...

लोकायुक्त ने रिश्वत लेते सरपंच को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, PM आवास योजना की किस्त के लिए मांगा कमीशन

हाई प्रोफाइल लोगों की मौजूदगी पर भड़का बिल्डर

जानकारी के अनुसार यह सामने आ रहा है कि ठेकेदार और बिल्डर रवि पटेल के द्वारा गोलछा अपार्टमेंट के सामने हवाई फायर कर दी गई। ऐसा माना जा रहा है कि मौके पर शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की मौजूदगी से बिल्डर इस कदर नाराज हो गया कि उसने हवाई फायर कर दिया मौके पर इंटरनेशनल जादूगर आनंद और समदड़िया बिल्डर की मौजूदगी बताई जा रही है, साथ ही गोली चलने से मौके पर मौजूद अधिवक्ता विशाल सोनकर बाल-बाल बच गए इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा करने पर मिलेगा फायदा, जानें डिटेल

खाली कारतूस बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत और जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:00 बजे गोलछा अपार्टमेंट के सामने हवाई फायर किए जाने की सूचना मिली जिसमें मौके पर जाकर जांच के दौरान एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ उसके आधार पर पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेजों की जांच कर विवेचना की जा रही है। इसके अलावा संदेह के आधार पर पुलिस कंट्रोल रूम ने सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा कार में सवार आरोपी को तलाशने का मैसेज भी जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ जबलपुर में एक प्रॉपर्टी विवाद में दो पक्षों के कलेक्टर कार्यालय में बंदूकें तन गई, इसके बाद अपार्टमेंट के सामने हवाई फायरिंग हुई।

✅ सामने आया है कि प्रॉपर्टी डीलर रवि पटेल ने विवाद बढ़ने के बाद हवाई फायरिंग की, जिसमें वकील बाल-बाल बच गए।

✅ घटना के समय शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की मौजूदगी से फायरिंग की घटना और गंभीर हो गई।

✅ पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है।

✅ संदेह के आधार पर पुलिस ने सफेद रंग की कार को संदेहपूर्ण माना और आरोपियों की तलाश शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें...

Ladli Behna Yojana: अप्रैल में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त, जानें तुरंत

जबलपुर न्यूज | Jabalpur News | मध्य प्रदेश | जबलपुर कलेक्टर कार्यालय | दो पक्षों में विवाद | एमपी न्यूज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • जबलपुर कलेक्टर कार्यालय
  • मध्य प्रदेश
  • प्रॉपर्टी विवाद
  • दो पक्षों में विवाद
  • हवाई फायरिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा