jabalpur raipur expressway route
जबलपुर से 4 घंटे में पहुंचेंगे रायपुर: सिंहस्थ से पहले बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे
Jitendra Shrivastava | Updated:
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. जबलपुर से रायपुर के बीच 6 लेन एक्सप्रेसवे बनेगा। इससे 350 किमी का सफर 7 घंटे से घटकर 4 घंटे का रह जाएगा। MP और CG दोनों को फायदा होगा।
जबलपुर और रायपुर के बीच 6 लेन एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। यह भारत माला प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इससे 350 किलोमीटर का सफर सिर्फ 4 घंटे में पूरा होगा। अभी इस रूट पर 6 से 7 घंटे लगते हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
जबलपुर और रायपुर के बीच अब सफर पहले से कहीं आसान होने वाला है। यहां जल्द ही एक नया 6 लेन एक्सप्रेसवे ( Expressway) बनेगा। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी समय के लिहाज से काफी कम हो जाएगी।
यह एक्सप्रेस वे भारत माला परियोजना का हिस्सा है। साथ ही यह रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से भी जुड़ा हुआ है। इससे यह इलाका आर्थिक रूप से भी मजबूत होगा।
जबलपुर से रायपुर के बीच दूरी करीब 350 किलोमीटर है। अभी इस सफर में 6 से 7 घंटे लगते हैं। नया ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनने के बाद यह समय घटकर 3.5 से 4 घंटे रह जाएगा। इससे लोगों का समय भी बचेगा और ईंधन भी कम खर्च होगा।
मध्य प्रदेश के जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और डिंडौरी जिलों को इस प्रोजेक्ट से सीधा फायदा होगा। यहां जमीन अधिग्रहण के साथ ही व्यापार के नए रास्ते भी खुलेंगे। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए मौके भी मिल सकते हैं।
यह कॉरिडोर जबलपुर से शुरू होकर मंडला और डिंडौरी से होते हुए चिल्फीघाटी तक जाएगा। इसके बाद यह छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करेगा। वहां से यह कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा से गुजरते हुए रायपुर तक पहुंचेगा।
रास्ते में चिल्फीघाटी जैसा पहाड़ी और तीखे मोड़ों वाला इलाका भी आता है। बताया जा रहा है कि इसे आधुनिक तकनीक की मदद से सुगम बनाया जाएगा। इसके अलावा रास्ते में एनिमल अंडरपास और वाइल्डलाइफ क्रॉसिंग भी बनाए जाएंगे। इससे जंगली जानवरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
![jabalpur raipur expressway route]()
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्य मिलकर इस प्रोजेक्ट की संयुक्त डीपीआर (DPR – Detailed Project Report) तैयार करेंगे। फिलहाल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। यह काम दोनों राज्यों के समन्वय से हो रहा है।
इस बात की संभावना जताई जा रही है कि यह एक्सप्रेसवे उज्जैन सिंहस्थ 2028 से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सीधा फायदा मिलेगा। यह कॉरिडोर भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा। इससे भोपाल तक की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
यह एक्सप्रेसवे रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर का भी हिस्सा है। ऐसे में जबलपुर के लोग नए रूट से आंध्र प्रदेश तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे।
भोपाल से जुड़ने के बाद इसे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बड़ी आर्थिक लाइफलाइन माना जा रहा है। यह प्रोजेक्ट दोनों राज्यों के व्यापार और पर्यटन, दोनों को बढ़ावा देगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
शाहपुरा टोल पर वसूली बंद, PIL पर फैसला आने से पहले नितिन गडकरी का आदेश
जबलपुर वन अनुसंधान संस्थान में भर्ती, इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, जानें सैलरी
जबलपुर में हनीट्रैप का खेल! बिल्डर से महिला ने 20 लाख मांगे, ढाई लाख की पहली किस्त लेते पकड़ी गई
जबलपुर का मास्टर प्लान अटका, हाईकोर्ट ने अफसरों से मांगा शपथ पत्र
जबलपुर और रायपुर के बीच अब सफर पहले से कहीं आसान होने वाला है। यहां जल्द ही एक नया 6 लेन एक्सप्रेसवे ( Expressway) बनेगा। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी समय के लिहाज से काफी कम हो जाएगी।
यह एक्सप्रेस वे भारत माला परियोजना का हिस्सा है। साथ ही यह रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से भी जुड़ा हुआ है। इससे यह इलाका आर्थिक रूप से भी मजबूत होगा।
अभी कितना समय लगता है
किन जिलों को होगा फायदा
क्या है पूरा रूट
रास्ते में चिल्फीघाटी जैसा पहाड़ी और तीखे मोड़ों वाला इलाका भी आता है। बताया जा रहा है कि इसे आधुनिक तकनीक की मदद से सुगम बनाया जाएगा। इसके अलावा रास्ते में एनिमल अंडरपास और वाइल्डलाइफ क्रॉसिंग भी बनाए जाएंगे। इससे जंगली जानवरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
DPR और जमीन अधिग्रहण
सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा होने की उम्मीद
आंध्र प्रदेश तक भी मिलेगी कनेक्टिविटी
भोपाल से जुड़ने के बाद इसे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बड़ी आर्थिक लाइफलाइन माना जा रहा है। यह प्रोजेक्ट दोनों राज्यों के व्यापार और पर्यटन, दोनों को बढ़ावा देगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
शाहपुरा टोल पर वसूली बंद, PIL पर फैसला आने से पहले नितिन गडकरी का आदेश
जबलपुर वन अनुसंधान संस्थान में भर्ती, इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, जानें सैलरी
जबलपुर में हनीट्रैप का खेल! बिल्डर से महिला ने 20 लाख मांगे, ढाई लाख की पहली किस्त लेते पकड़ी गई
जबलपुर का मास्टर प्लान अटका, हाईकोर्ट ने अफसरों से मांगा शपथ पत्र
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
By Sanjay Gupta
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
By Amresh Kushwaha
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद
By Jyoti Mahender Bhardwaj
डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?
By Ashish Bhardwaj