सब्जबाग दिखाकर लोगों को फ्लैट बेचने वाले खन्ना बिल्डर ने किया था कब्जा, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

Neel Tiwari | Jan 10, 2025, 19:39 IST
Share
Jabalpur Sabjbag flats to sell Khanna builder possession
Jabalpur Sabjbag flats to sell Khanna builder possession Photograph: (the sootr)

रेजिडेंशियल कॉलोनी सुख सागर वैली में बिल्डर के द्वारा R 1 एरिया की आरक्षित जमीन पर कब्जा किया गया था। कॉलोनी बेचते समय रिक्रिएशन फैसिलिटी दिखाकर लाखों रुपए ज्यादा में मकानों को बेचा गया।

जबलपुर की फेमस रेजिडेंशियल कॉलोनी सुख सागर वैली में बिल्डर के द्वारा R 1 एरिया की आरक्षित जमीन पर कब्जा किया गया था। कॉलोनी बेचते समय रिक्रिएशन फ़ैसिलिटी दिखाकर लाखों रुपए ज्यादा में मकानों को बेचा गया। निर्माण न होने पर कॉलोनी में रहने वालों की शिकायत के बाद 12 सालों के लंबे इंतजार के बाद नगर निगम ने की कार्यवाही बिल्डर के कब्जे से छुड़वाई 50 हजार स्क्वायर फीट जमीन।

सुख सागर वैली में बिल्डर ने कब्जा की जमीन

जबलपुर में फेमस सुखसागर वैली रेजिडेंशियल कॉलोनी में बिल्डर बी०एस० खन्ना एटार्थी जय को-आपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के द्वारा R 1 एरिया की आरक्षित जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। इस जमीन पर रिक्रिएशन फ़ैसिलिटी( स्विमिंग पूल, जिम, प्लेग्राउंड ,मेडिटेशन सेंटर) देने के वादा करके ऊंचे दामों पर कॉलोनी को बेचा गया था इसके बाद इस कॉलोनी में इन्वेस्ट करने वाले लोगों के द्वारा लंबे समय तक इन सभी रिक्रिएशन फ़ैसिलिटी के निर्माण की मांग की गई लेकिन बिल्डर के द्वारा आनाकानी करते हुए निर्माण नहीं किया गया और सोसाइटी ऑफिस और खाली पड़ी 50 हजार स्क्वायर फीट की जमीन पर कब्जा कर लिया गया जिसके बाद कॉलोनी में रहने वालों के द्वारा इसकी शिकायत नगर निगम जबलपुर में की गई।

ये खबर भी पढ़ें...

Jabalpur में बना Madhya Pradesh के सबसे बड़े फ्लाई ओवर में दरार | जांच से पहले ही क्लीन चिट !

MP के लोगों के लिए खुशखबरी, सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 552 ई-बसें

रिएक्शन फैसिलिटी के नाम पर कमाए लाखों रुपए

जबलपुर में सुख सागर वैली रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव जे. के .राव ने बताया कि बिल्डर खन्ना ने रिक्रिएशन फ़ैसिलिटी (मनोरंजन के लिए बनाई गई इमारत या जगह. इनमें खेल, स्विमिंग पूल, जिम मेडिटेशन सेंटर योगा सेंटर, प्लेग्राउंड जैसी सुविधाएं होती हैं ) देने का विज्ञापन किया गया इसके बाद सभी के द्वारा 5 से 7 लाख रुपए अधिक देकर सुखसागर वैली में मकानों को खरीदा गया लेकिन बिल्डर के द्वारा इस प्रकार का कोई भी डेवलपमेंट नहीं किया गया है साथ ही बिल्डर के द्वारा टीएनसीपी ( टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) और नगर निगम में R 1 एरिया की संरक्षित भूमि लगभग 50 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर कब्जा कर लिया गया और इस निर्माण के संबंध में बार-बार पूछने पर बिल्डर के द्वारा आश्वासन दिया जाता था कि जल्द ही इसका निर्माण करवाया जाएगा। बिल्डर के द्वारा धीरे-धीरे करके सारे मकानों को बेच दिया गया और डेवलपमेंट संबंधी कोई भी काम नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के व्यापारी से ठगी करने वाले बिहार से पकड़ाए, 38 सिम-30 पासबुक जब्त

उज्जैन में फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 130 युवक-युवती हिरासत में

नगर निगम को हैंडोवर हो चुकी हैं कॉलोनी की जमीन

सुखसागर वैली में रहने वाले विभेष अरविंद चतुर्वेदी ने बताया है कि बिल्डर खन्ना से लगातार R 1 एरिया में डेवलपमेंट की बात की जाती थी तो उनके द्वारा यह आश्वासन दिया जाता था कि इसका निर्माण जल्दी करवाया जाएगा लेकिन कुछ समय बाद उनके द्वारा यह कहा जाने लगा कि R 1 एरिया सहित खाली पड़ी पूरी भूमि उनकी है क्योंकि खसरे में उनका नाम दर्ज है लेकिन प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर बिल्डर के द्वारा यह कॉलोनी नगर निगम को हैंडोवर कर दी गई है जिस पर उनका किसी भी प्रकार का कोई अधिकार नहीं है इसके बाद बच्चों और बुजुर्गों की समस्याओं को देखते हुए नगर निगम प्रशासन से इसकी शिकायत की गई।

नगर निगम ने बिल्डर का कब्जा हटाया

सुखसागर वैली रेजिडेंशियल कॉलोनी में रहने वाले लोगों के द्वारा लगातार बिल्डर के अवैध कब्जे की शिकायत पर नगर निगम के द्वारा कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया साथ सोसाइटी ऑफिस की बिल्डिंग में लगे ताले को तोड़कर नगर निगम प्रशासन ने ताला डाल दिया एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशन के बाद रेजिडेंशियल वेलफेयर समिति के अध्यक्ष और सचिव को चाबी सौंपने का आश्वासन दिया गया।

Tags:
  • MP News
  • Jabalpur News
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • खन्ना बिल्डर
  • khanna builder
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती