मनमानी फीस वसूलने पर स्कूलों पर एक्शन, लौटानी होगी 40 करोड़ फीस

Siddhi Tamrakar | Updated:
Share
hc on mp board
hc on mp board

जबलपुर के तीन स्कूलों के खिलाफ स्टूडेंट्स से मनमानी फीस वसूली के मामले में एक्शन लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को इन स्कूलों को 40 करोड़ रुपए की फीस छात्रों को लौटाने के आदेश दिए हैं।

जबलपुर के तीन स्कूलों के खिलाफ स्टूडेंट्स से मनमानी फीस वसूलने के मामले में एक्शन लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को इन स्कूलों को 40 करोड़ रुपए की फीस छात्रों को लौटाने के आदेश दिए हैं। बता दें कि जबलपुर में अब तक करीब 53 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, वहीं इस मामले में जांच अभी भी जारी है।

तीन स्कूलों पर लगाया गया जुर्माना

जबलपुर जिला प्रशासन ने एक बार फिर प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मध्य प्रदेश निजी विद्यालय (फीस और संबंधित विषयों का विनियमन) नियम 2020 के प्रावधान 9 (9) के तहत कार्रवाई की है। जांच में यह पाया गया कि तीन स्कूलों ने गैरकानूनी तरीके से फीस बढ़ाई थी। इन स्कूलों पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है और छात्रों से वसूली गई लगभग 40 करोड़ रुपए की फीस लौटाने के आदेश दिए गए हैं।

  • नचिकेता सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विजय नगर
इस स्कूल ने करीब 5.85 करोड़ रुपए की गलत तरीके से फीस वसूली की।

  • स्मॉल वंडर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जबलपुर
यहां 12.2 करोड़ रुपए की फीस गलत तरीके से वसूली गई थी।

  • सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रांझी
इस स्कूल ने 15.91 करोड़ रुपए की फीस गलत तरीके से वसूली थी।

53 स्कूलों पर पूरी हुई जांच

राज्य शासन के आदेश के मुताबिक जबलपुर कलेक्टरेट और शिक्षा विभाग ने मिलकर जबलपुर के 53 स्कूलों के खिलाफ जांच पूरी की गई है। इनमें से 12 स्कूलों के प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 84 लोगों को जेल भेजा गया है। अधिकांश आरोपी अब जमानत पर रिहा हो चुके हैं, लेकिन इन सभी के खिलाफ अदालत में केस अभी भी जारी है।

404 करोड़ की फीस वापस करने के आदेश

जांच के बाद अब तक लगभग 404 करोड़ रुपए की फीस छात्रों को लौटाने के आदेश दिए जा चुके हैं। हालांकि, इस पर कई स्कूलों ने स्टे ले लिया है। कोर्ट के फैसले के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वसूली गई अतिरिक्त (Excessive) राशि को वापस किया जाएगा या नहीं।

जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा

जबलपुर में इस कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना पहले ही साफ कर चुके हैं कि जो स्कूल खुद ब खुद अपनी फीस कम करके अतिरिक्त वसूली लौटाने में फेल होंगे, उनकी जांच जिला प्रशासन करेगा। इस निर्देश के बाद भी यदि कोई शिकायतें मिलती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • कलेक्टर दीपक सक्सेना
  • निजी स्कूलों की मनमानी फीस
64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Ashish Bhardwaj

64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल

By Arun Tiwari

रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल
दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज

By Umeshwari Baghel

दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज
कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित

By Ashish Bhardwaj

कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान

By Aman Vaishnav

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान
किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?

By Raghvendra Singh Rathore

किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?
जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा