गर्लफ्रेंड बात नहीं करती इसलिए दे दी जान, चौथी मंजिल से कूद गया BBA छात्र

Rohit Sahu | Mar 08, 2025, 15:41 IST
Share
jabalpur suicide
jabalpur suicide

जबलपुर में 20 वर्षीय छात्र ने 4 मंजिला खंडहर इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक देवेंद्र उपाध्याय बीबीए (BBA) का छात्र था। परिजनों के अनुसार, गर्लफ्रेंड से बातचीत बंद होने के बाद वह डिप्रेशन में था।

जबलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 20 साल के छात्र ने चार मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक देवेंद्र उपाध्याय हनुमानताल इलाके का रहने वाला था और बीबीए (BBA) का छात्र था। शुक्रवार रात गौरीघाट स्थित इमारत से कूदकर छात्र ने जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है।

गर्लफ्रेंड ने बात करना कर दिया था बंद

मृतक छात्र देवेंद्र के परिजनों ने बताया कि देवेंद्र कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे बातचीत बंद कर दी थी, जिससे वह परेशान था। सात महीने पहले लड़की का परिवार किराए का मकान छोड़कर चला गया था। इसके बाद लड़की ने देवेंद्र से दूरी बना ली। इसी से देवेंद्र परेशान रहता था।

गौरीघाट के खंडहर में दी जान

शुक्रवार रात देवेंद्र बिना किसी को बताए घर से निकला था। करीब 8 किलोमीटर दूर गौरीघाट स्थित खंडहर इमारत पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें: बेटे-बहू ने चप्पलों से पीटा तो 67 साल के बुजुर्ग ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

दोस्त को बताई थी ये बात

शुक्रवार सुबह देवेंद्र ने अपने दोस्त से फोन पर बात की थी। उसने कहा था कि गर्लफ्रेंड उससे बात नहीं कर रही, जिससे वह परेशान है। दोस्त ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। मृतक के चचेरे भाई विनय उपाध्याय का कहना है कि देवेंद्र का फोन घटनास्थल से नहीं मिला। फोन की कॉल हिस्ट्री से पता चलेगा कि उसने खुद आत्महत्या की या किसी ने उकसाया।

suicide prevention
suicide prevention

यह भी पढ़ें: TI अरविंद कुजूर सुसाइड केस में नया मोड़, कथित प्रेमिका आशी राजा हिरासत में

कॉल डिटेल निकालेगी पुलिस

गौरीघाट थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लगता है। हालांकि, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस अब मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

नोटः सुसाइड जैसे ख्याल आने पर एक्सपर्ट से सलाह लें। 9152987821 इस नंबर पर आप कॉल कर आप अपने स्ट्रेस और आत्महत्या जैसे ख्यालों पर बात कर सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • College student suicide
  • छात्र ने की आत्महत्या
  • छात्र सुसाइड
  • Madhaya Pradesh
  • Girlfriend suicide
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा