MP NEWS : पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष का कारण, चार लोगों की मौत, एक घायल

Neel Tiwari | Jan 27, 2025, 14:20 IST
Share
JABALPUR CRIME SCENE
JABALPUR CRIME SCENE

जबलपुर के टिमरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें चार लोगों की मौत हुई और एक घायल हुए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम टिमरी में पुरानी रंजिश ने सोमवार को खूनी मोड़ ले लिया। दो पक्षों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कहासुनी से शुरू हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप

गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। सुबह हुई मामूली कहासुनी कुछ ही समय में खूनी संघर्ष में बदल गई। बता दें झगड़े में धारदार हथियारों और लाठी-डंडों का इस्तेमाल भी किया गया। इस हमले में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति नाजुक बताई है।

आपसी रंजिश बनी मौतों की वजह

जबलपुर में पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नूनसर चौक के पास गांव टिमरी में आपसी रंजिश के कारण पाठक परिवार और साहू परिवार के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान धारदार हथियारों से हमला किया गया। यह हमला अनिकेत दुबे, गुंजन पाठक, चंदन पाठक और समीर दुबे पर किया गया। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक घायल व्यक्ति को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पाटन थाना और नुनसर चौकी का पुलिस बल बड़ी तादाद में मौजूद है।

खेत में जुआ खिलाने से मना करने पर हुआ विवाद

पूरे मामले में मृतक के पिता गणेश पाठक ने बताया कि यह विवाद बीते दो महीनों से लगातार जारी है। दरअसल साहू परिवार के किसी सदस्य की जमीन को पाठक परिवार के सतीश पाठक और मनीष पाठक बतौर बटाईदार (sharecropper) खेती करते हैं। इसी खेत पर पप्पू साहू और मनोज साहू और दूसरों के द्वारा शराब पीने और जुआ खिलवाने का काम किया जाता है, जब इसका विरोध 2 महीने पहले मनीष और सतीश के द्वारा किया गया तभी से इन दोनों के बीच विवाद चलता आ रहा है।

आज होने वाली थी सुलह के लिए बैठक

सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों में सुलह करने के लिए आज सुबह ही बैठक होने वाली थी। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से चले आ रहे हैं इस विवाद को सामंजस्य से सुलझाने के लिए बैठक तय हुई थी। वहीं जिस ऑफिस में 9:30 बजे बैठक होनी थी, जैसे ही वह ऑफिस खोला गया, आरोपियों ने धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने यह भी बताया कि ये आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इनके खिलाफ कई बार पुलिस से शिकायत की जा चुकी है।

मौके पर पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित

एसडीओपी लोकेश डावर ने बताया कि पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव टिमरी में दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया था। इसमें चार लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल जबलपुर भेजा गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि परिवार के लोगों को समझाइए दी जा रही है कि किसी भी अनैतिक गतिविधि को अंजाम न दे। पुलिस के मुताबिक स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है साथ ही जिले के दूसरे पुलिस थानों से भी पुलिस बल को बुलवाया जा रहा है।

मौके में पहुंचे कलेक्टर एसपी और सांसद,विधायक

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना सहित एसपी संपत उपाध्याय और सांसद आशीष दुबे सहित क्षेत्रीय विधायक अजय बिश्नोई भी पहुंचे। जबलपुर एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की तेजी से पड़ताल की जा रही है एवं चार हत्याएं करने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • हत्या
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • कलेक्टर दीपक सक्सेना
  • बीजेपी सांसद आशीष दुबे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा