जगदीश देवड़ा पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर भी दे चुके ये बयान, अब सेना पर बोलकर फंसे

Rohit Sahu | May 16, 2025, 15:02 IST
Share
jagdish devda
jagdish devda

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सेना को लेकर दिए विवादित बयान से सियासी घमासान मच गया है। इसके पहले वे अटल बिहारी वाजपेयी की शेरशाह सूरी से तुलना पर भी फंसे थे।

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सेना को लेकर दिए विवादित बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। शुक्रवार को उनके बयान के बाद कांग्रेस ने उनको घेरना शुरू कर दिया है। ये पहली बार नहीं है जब उनके बयान से बवाल मचा है। इसके पहले 2023 में जबलपुर में एक कार्यक्रम दौरान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर भी दिया था जिसपर जमकर बवाल हुआ था और कांग्रेस ने तीखा हमला बोला था।

सेना पीएम के चरणों में नतमस्तक:देवड़ा

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्होंने एक दृश्य देखा जिसमें पर्यटकों को चुन-चुनकर धर्म पूछकर और महिलाओं को एक तरफ खड़ी करके उनके सामने गोली मारी गई। यशस्वी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे।...और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक...उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए,एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजाकर स्वागत करिए।

सेना पर आए देवड़ा के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बयान सेना के शौर्य और पराक्रम का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि देवड़ा की सोच घटिया और घिनौनी है। सुप्रिया श्रीनेत ने मांग की कि देवड़ा को बर्खास्त किया जाना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना और सैनिकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पहले अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर दे चुके बयान

2023 में जबलपुर में जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि अगर भारत के इतिहास में किसी ने सड़क निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य किया है तो वो या तो शेरशाह सूरी थे या फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी। उन्होंने अटल जी के शासनकाल की योजनाओं को शेरशाह सूरी के शासन से जोड़ते हुए ग्रामीण विकास, किसान क्रेडिट कार्ड और नदियों को जोड़ने की योजनाओं का उल्लेख किया।

कांग्रेस ने बोला था हमला

देवड़ा के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। कांग्रेस ने कहा था कि अटल जी की तुलना एक मुगल सेनापति से करना उनका अपमान है। कांग्रेस ने पूछा कि क्या अब बीजेपी के प्रेरणा स्त्रोत मुगलों के सेनापति हो गए हैं?। उस समय नरेंद्र सलूजा कांग्रेस प्रवक्ता थे। उन्होंने तब ट्विटर पर तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा था कि शेरशाह सूरी बाबर का सैनिक था, जिसे सेनापति बना दिया गया था। अटल जी की तुलना उससे करना भारत रत्न का अपमान है।



यह भी पढ़ें...पीएम मोदी के चरणों में सेना नतमस्तक, विजय शाह के बाद अब उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान से बवाल

कौन था शेरशाह सूरी

शेरशाह सूरी ने सूरी राजवंश की नींव रखी थी। जिसकी बहादुर और साहस के किस्से भारतीय इतिहास में अंकित हैं। अपनी वीरता के बल पर शेर शाह सूरी दिल्ली की राजगद्दी पर बैठा और दिल्ली को उसने अपनी राजधानी बनाया। सूरी ने अपने शासनकाल में ग्रैंड ट्रंक रोड का निर्माण करवाया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


Deputy CM Jagdish Deora | pm modi

Tags:
  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • Deputy CM Jagdish Deora
  • सेना
  • जगदीश देवड़ा
  • pm modi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान