लैपटॉप के पैसों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का बेतुका बयान, बोले-पिता चिलम में उड़ा देंगे
Rohit Sahu | Jul 05, 2025, 09:11 IST
mp news janardhan mishra
भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने एमपी के मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिली राशि को लेकर अजीब बयान दिया है। बयान के बाद अब विवाद खड़ा हो गया है।
मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने प्रदेश सरकार की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रों को मिली लैपटॉप राशि पर बेतुका बयान दिया है। मिश्रा ने कहा कि अगर बच्चों ने जल्दी लैपटॉप नहीं खरीदा, तो उनके पिता इस पैसे से चिलम फूंक देंगे। यह बयान उन्होंने रीवा में एक कार्यक्रम के दौरान दिया।
इतना कहने पर भी सांसद रुके नहीं। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि उन्हें पूरी जानकारी चाहिए कि किस बच्चे ने कब और कौन सा लैपटॉप खरीदा। सांसद ने कहा कि वह पूरी खरीदी सूची देखना चाहते हैं, ताकि यह तय किया जा सके कि जो पैसा छात्रों को दिया गया है, उसका सही इस्तेमाल हो रहा है या नहीं।
यह भी पढ़ें...सांसद दर्शन सिंह के नाम से वायरल पत्र से गरमाई सियासत, नरेंद्र शिवाजी पटेल पर लगाए ये आरोप
यह पहली बार नहीं है जब सांसद जनार्दन मिश्रा ने सार्वजनिक मंच से ऐसा बयान दिया हो, जो विवादों में घिर जाए। इससे पहले भी वह अपने बोलचाल और बयानों के कारण कई बार चर्चा में रह चुके हैं।
जून 2024 में एक स्कूल कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि अगर मैं सांसद नहीं होता तो चाकू चला रहा होता। उन्होंने स्वीकार किया था कि उनका छात्र जीवन बिगड़ा हुआ था, वे बीड़ी पीते थे, मारपीट करते थे और स्कूल से निकाले भी गए थे।
नवंबर 2024 में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्होंने एक और अजीबोगरीब बात कह दी थी। उन्होंने कहा कि अब पति–पत्नी साथ लेटते हैं लेकिन मोबाइल से मोहब्बत करते हैं। भविष्य में जब ऑनलाइन बच्चे पैदा होंगे तो वह स्टील के होंगे या मांस और हड्डी के यह इंजीनियर तय करेंगे। इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई थी।
यह भी पढ़ें..MP के मेधावी छात्रों को सीएम मोहन यादव ने बांटे लैपटॉप, इन छात्रों के खाते में भेजे 25 हजार
जनार्दन मिश्रा ने एक बार नशे को लेकर भी विवादित बयान दिया था दारू पियो, गांजा लो, गुटखा खाओ, लेकिन जल की कीमत समझो। यह बयान उन्होंने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जल संरक्षण विषय पर आयोजित एक कार्यशाला में दिया था। उन्होंने कहा कि बिजली का बिल माफ हो सकता है, राशन मुफ्त मिल सकता है, लेकिन पानी मुफ्त देना मुमकिन नहीं है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
MP News | फ्री लैपटॉप योजना | मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना मध्यप्रदेश | मेधावी छात्रों को लैपटॉप | CM Mohan Yadav
जनार्दन मिश्रा का लैपटॉप योजना पर बयान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रदेश के 94,234 मेधावी छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार रुपए की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की है, ताकि वे लैपटॉप खरीद सकें। इसी कार्यक्रम के तहत रीवा में भी आयोजन हुआ, जहां जनार्दन मिश्रा ने मंच से बोलते हुए कहा कि आज शाम तक आपके खाते में पैसे आ जाएंगे। पैसे आने के बाद ये कहना मुश्किल है कि कितने बच्चे वाकई लैपटॉप खरीदेंगे। कई छात्रों के पिता उन्हें लैपटॉप नहीं खरीदने देंगे। अगर बच्चों को लैपटॉप खरीदना है, तो अपने पिता से लड़ना पड़ेगा। इसलिए जल्दी लैपटॉप खरीद लो नहीं तुम्हारे पिता चोंगी (चिलम) फूंक देंगे।
अधिकारियों से कहा लैपटॉप खरीदी का दें हिसाब
यह भी पढ़ें...सांसद दर्शन सिंह के नाम से वायरल पत्र से गरमाई सियासत, नरेंद्र शिवाजी पटेल पर लगाए ये आरोप
सांसद जनार्दन मिश्र के विवादति बयान
जून 2024 में एक स्कूल कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि अगर मैं सांसद नहीं होता तो चाकू चला रहा होता। उन्होंने स्वीकार किया था कि उनका छात्र जीवन बिगड़ा हुआ था, वे बीड़ी पीते थे, मारपीट करते थे और स्कूल से निकाले भी गए थे।
नवंबर 2024 में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्होंने एक और अजीबोगरीब बात कह दी थी। उन्होंने कहा कि अब पति–पत्नी साथ लेटते हैं लेकिन मोबाइल से मोहब्बत करते हैं। भविष्य में जब ऑनलाइन बच्चे पैदा होंगे तो वह स्टील के होंगे या मांस और हड्डी के यह इंजीनियर तय करेंगे। इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई थी।
यह भी पढ़ें..MP के मेधावी छात्रों को सीएम मोहन यादव ने बांटे लैपटॉप, इन छात्रों के खाते में भेजे 25 हजार
जनार्दन मिश्रा ने एक बार नशे को लेकर भी विवादित बयान दिया था दारू पियो, गांजा लो, गुटखा खाओ, लेकिन जल की कीमत समझो। यह बयान उन्होंने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जल संरक्षण विषय पर आयोजित एक कार्यशाला में दिया था। उन्होंने कहा कि बिजली का बिल माफ हो सकता है, राशन मुफ्त मिल सकता है, लेकिन पानी मुफ्त देना मुमकिन नहीं है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | फ्री लैपटॉप योजना | मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना मध्यप्रदेश | मेधावी छात्रों को लैपटॉप | CM Mohan Yadav
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava