MP में बढ़ रहा जापानी बुखार का खतरा, 22 जिलों में वायरस सक्रिय, जानवरों में भी संक्रमण की पुष्टि

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 10, 2025, 10:52 IST
Share
Japanese Encephalitis cases on rise in MP
Japanese Encephalitis cases on rise in MP

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की रिसर्च में पता चला है कि जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस मध्यप्रदेश के 22 जिलों में सक्रिय है। 761 मरीजों के सैंपल की जांच में 13% मामलों में वायरस की पुष्टि हुई, जिनमें से 73% से अधिक बच्चे हैं।

MP News: मध्य प्रदेश में जापानी बुखार की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। प्रदेश के 22 जिलों में जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में हुई रिसर्च में जानवरों में भी वायरस की पुष्टि हुई है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा की गई एक रिसर्च में सामने आया है कि जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस अब सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जानवरों में भी इसकी मौजूदगी पाई गई है। यह बीमारी खासकर बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर रही है। रिपोर्ट जर्नल ऑफ़ वेक्टर बोर्न डिजीज में प्रकाशित हुई है।

क्या है जापानी इंसेफेलाइटिस?

जापानी इंसेफेलाइटिस (Japanese Encephalitis) एक वायरल मस्तिष्क ज्वर है, जो क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छरों से फैलता है। यह मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी पर असर डालता है और समय रहते इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

रिसर्च से जुड़े अहम तथ्य

22 जिलों के 761 मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच हुई।
99 मरीजों में जापानी बुखार की पुष्टि, यानि 13% पॉजिटिव केस।
संक्रमितों में 73.74% बच्चे शामिल हैं।
100 सूअरों में से 7 और 99 घोड़ों में से 8 में वायरस की पुष्टि।

ये भी पढ़ें:

डेंगू वायरस का टेस्ट अब घर पर, बस करना होगा ये काम...

किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

  • शहडोल
  • अनूपपुर
  • उमरिया
  • मंडला
  • बालाघाट
  • सिवनी
  • डिंडोरी
  • सागर
  • सतना
  • रीवा

वायरस के फैलाव के 4 बड़े कारण

  • क्यूलेक्स मच्छरों की बड़ी संख्या
  • संक्रमित जानवर जैसे सूअर और घोड़े
  • अनुकूल पर्यावरणीय स्थितियां (जैसे वर्षा, नमी)
  • पड़ोसी जेई प्रभावित राज्यों की सीमाएं ये भी पढ़ें: HMPV वायरस का बढ़ा खतरा, इस राज्य में मास्क लगाना जरूरी, वरना पड़ेगी...

जानवरों से फैलने का तरीका

जब मच्छर पहले संक्रमित जानवर (सूअर/घोड़ा) को काटते हैं और फिर इंसानों को काटते हैं, तो यह वायरस इंसानों में प्रवेश कर जाता है। इसीलिए जानवरों की भूमिका वायरस ट्रांसमिशन में महत्वपूर्ण है।

बीमारी के लक्षण

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य विभाग
  • वायरस
  • जापानी इंसेफेलाइटिस
  • जापानी बुखार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि