मध्य प्रदेश के मुद्दे पर जया बच्चन ने पूछा सवाल तो मंत्री वीरेंद्र कुमार को नहीं सूझा जवाब
Raj Singh | Mar 28, 2025, 14:35 IST
jaya bachan
राज्यसभा में जया बच्चन ने एससी कल्याण के लिए आवंटित राशि पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार से सवाल किया और जनगणना पर भी अपनी चिंता व्यक्त की।
राज्यसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्य जया बच्चन ने बुधवार ( 26 मार्च ) को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के कल्याण के लिए आवंटित राशि के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए और जनगणना की प्रक्रिया पर भी चिंता व्यक्त की। इस दौरान, जया बच्चन ने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि क्या देश में या मध्यप्रदेश में जनगणना हुई है, खासकर उन राशियों के बारे में जो एसटी कल्याण के लिए आवंटित की गईं थीं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह मध्यप्रदेश के बारे में दिए गए अपने जवाब को एक बार फिर रिकॉर्ड में रख सकते हैं। मंत्री ने यह स्पष्ट किया कि वह अपनी बातों को सही मानते हैं। हालांकि, जया बच्चन ने इस जवाब पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि उनका सवाल सिर्फ मध्यप्रदेश के संदर्भ में था, न कि पूरे देश के बारे में। उन्होंने मंत्री से पूछा कि कैसे अचानक वह पूरे देश की बात करने लगे, जबकि उनका सवाल केवल राज्य के बारे में था।
जया बच्चन के सवाल और केंद्रीय मंत्री का जवाब
राज्यसभा के प्रश्नकाल के दौरान जया बच्चन ने केंद्रीय मंत्री से पूरक सवाल पूछा था, जिसमें उन्होंने विशेष रूप से मध्यप्रदेश में एसटी कल्याण के लिए आवंटित राशि का ब्योरा मांगा था। जया बच्चन ने कहा कि वह खुद मध्यप्रदेश से हैं और राज्य में अनुसूचित जनजातियों की स्थिति को बहुत अच्छे से जानती हैं। वह जानना चाहती थीं कि कितनी राशि का उपयोग किया गया, कितनी राशि वापस की गई और क्या कोई जनगणना की गई थी। इस पर, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने जवाब दिया कि जब कोई मंत्री संसद में खड़ा होकर उत्तर देता है, तो वह किसी एक विशेष राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के तहत सभी कार्यों को रिकॉर्ड में रखा गया है और वह इस बात की जिम्मेदारी पूरी तरह से लेते हैं।
जया बच्चन का पलटवार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta