कांग्रेस अध्यक्ष भगवान राम का विरोध क्यों करते हैं: सीएम डॉ. मोहन यादव

Raj Singh | Nov 18, 2024, 06:46 IST
Share
patwari_mohan_mp
patwari_mohan_mp

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पटवारी को भगवान राम पर दिए बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। सीएम यादव ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भगवान राम का नाम विदेशों में लिया जाता है, तो इसमें क्या बुरा है? उन्होंने कांग्रेस पर अयोध्या में राम जन्मभूमि और मंदिर निर्माण का विरोध करने का आरोप लगाया।

भगवान राम का दर्शन करें पटवारी: मोहन यादव

सीएम यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला आने के बाद भी भगवान राम को लेकर इस प्रकार के बयान दिए जा रहे हैं। जीतू पटवारी को अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करने चाहिए और तस्वीर साझा करनी चाहिए।

संभाजी नगर में CM मोहन यादव बोले- 'सत्ता की भूख में सनातन को भूल गए'

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बारे में बोली ये बात

इसके अलावा सीएम ने राज्य में हो रहे निवेश और उद्योग के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले हमने सभी संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इन सभी कॉन्क्लेव में बड़े पैमाने पर निवेश आया है। आईटी, एमएसएमई, और एनर्जी सेक्टर में निवेश को लेकर सकारात्मक परिणाम मिले हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेश की जीडीपी बढ़ाना और रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है।

CM मोहन यादव की यात्रा पर जीतू पटवारी बोले- अब विदेश दौरे पर कर्जदार

'कांग्रेस आलोचना करने में माहिर'

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर विकास और निवेश का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी केवल आलोचना करती है और विकास में बाधा उत्पन्न करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 'विकसित मध्यप्रदेश' बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • एमपी कांग्रेस
  • MP
  • जीतू पटवारी
  • मोहन यादव
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी पॉलिटिक्स न्यूज
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • CM डॉ. मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा