ड्रग्स केस में जीतू पटवारी के भाई नाना से पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
Sanjay Gupta | Jul 09, 2026, 17:05 IST
ड्रग्स केस में नाना पटवारी से पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
इंदौर के ड्रग्स नेटवर्क मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से पुलिस ने दिनभर पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है।
नाना पटवारी को दिन भर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है पुलिस ने बताया कि नाना पटवारी और पकड़े गए दोनों आरोपियों के बीच में लिक की जांच हो रही है। कॉल डिटेल देखी जा रही है और भी अन्य साक्ष की विवेचना की जा रही है। अभी नाना पटवारी को छोड़ दिया गया है आगे जरूरत होगी तो फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की हिरासत की पुष्टि हो गई है। राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा पकड़े गए दो आरोपियों द्वारा नाना का नाम लिया गया था। इसके बाद नाना को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। वहीं जीतू पटवारी के दूसरे भाई भरत पटवारी ने कहा कि इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है और हमारे वकील पुलिस से बात कर रहे हैं।
डीसीपी नरेंद्र रावत ने बयान दिया कि- सूचना के आधार पर दो युवकों को पकड़ा था एक का नाम इरफान खान उर्फ गोलू चंदेरी और दूसरा दानी भाई है। इन पर केस दर्ज हो रहा है। इनके पास से 10.80 ग्राम ब्राउन शुगर मिला है। इसकी टेस्टिंग के बाद एफआईआर की प्रक्रिया की जा रही है। उनसे पूछताछ के बाद पता चला कि वह इसे दो लोगों को देने जा रहे थे इसमें एक नाना पटवारी और दूसरे मानव गंगवानी को देने जा रहे थे।
![7825ad56-6ec]()
डीसीपी ने कहा कि इन सभी के आपराधिक रिकार्ड निकाला है नाना पर 9 केस है। बाकी तीन लोगों के अपराध निकाल रहे हैं। अभी ड्रग्स जिनके पास मिली है उन दोनों पर केस कर रहे हैं। इसके बाद उनसे पूछताछ में जो-जो व्यक्ति इसमें शामिल मिलेंगे उन सभी पर कार्रवाई होगी।
जीतू पटवारी ने इस मामले में सोशल मीडिया पर संदेश जारी किया है। इसमें कहा कि इँंदौर पुलिस ने मेरे भाई को बगैर सूचना के हिरासत में लेकर सियासी संदेश दिया है कि बीजेपी मप्र अब बदला ले रही है। रंजिश इस बात की है कि जो भी सत्ता/मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाएगा, से दबाने के लिए कानून का सहारा लिया जाएगा। मैं जाता भी था कि निजी दुर्भावना के चलते मेरे और परिजनों के खिलाफ झूठी कार्रवाईयां की जाएंगी। फिर दोहरा रहा हूं कानूनी दबाव/प्रभाव ले भरी इस राजनीति से हम ना डरेंगे ना झुकेंगे। बल्कि और ताकत से मैदानी लड़ाई लड़ेंगे। नए तथ्यों के साथ तरकश में नए तीर भरेंगे औऱ हम फिर हमला करेंगे।
इंदौर में ड्रग्स नेटवर्क मामले (Drugs Network Case) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से पूछताछ की जा रही है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई बुधवार देर रात हुई गिरफ्तारियों के बाद की गई। पुलिस ने दो कथित ड्रग्स पैडलरों को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान उनका नाम सामने आया।जांच अधिकारी अब पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि मामला कितना बड़ा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों ने नाना पटवारी का नाम लिया है। आरोपितों ने उनसे संबंध होने की बात कही है। पूछताछ के दौरान नाना पटवारी ने भी आरोपितों को जानने की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस अभी संबंधों की प्रकृति की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि संपर्क केवल परिचय तक था या कोई अन्य कड़ी भी जुड़ी है। हालांकि इस मामले में कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने पहले ट्वीट किया था। लेकिन अब डिलीट कर दिया हैं।
![eb1377cf-c37]()
नाना पटवारी का नाम पहले भी एक ड्रग्स मामले में सामने आ चुका है। पुलिस अब इस मामले की जांच पुराने मामलों से जोड़कर कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सात साल पुराने खुशी कुलवाल आत्महत्या मामले में भी नाना पटवारी का नाम सामने आया था।
![d85cde00-e91]()
पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी इंदौर पुलिस ने नाना पटवारी को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई सात साल पुराने एक मामले में हुई थी। उस मामले में नाना पटवारी फरार चल रहे थे। नाना और उनके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज था। इसके अलावा पिछले साल तेजाजी नगर पुलिस ने नाना समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। फरियादी नरेंद्र मेहता ने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन पर नाना पटवारी ने धोखे से कब्जा किया था।
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को हाईकोर्ट से जिला बदर मामले में बड़ी राहत
यशवंत क्लब मेंबर खुशी कूलवाल, सीनियर IAS, राहुल पाटवाला, नाना पटवारी कैसे आपस में हुए लिंक
इंदौर में कांग्रेस विधायक जीतू के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार, जेल भेजा, 7 अपराध के कारण जारी था स्थायी वारंट, BJP नेताओं को भी नोटिस
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार, जेल भेजा, 7 अपराध के कारण जारी था स्थायी वारंट, BJP नेताओं को भी नोटिस
पहले क्या हुआ था
यह बोले डीसीपी
7825ad56-6ec
नाना पर 9 केस हैं, जल्द एफआईआर संभव
जीतू पटवारी बोले बदला ले रही है सरकार
ड्रग्स केस में पूछताछ
पैडलरों से कनेक्शन
eb1377cf-c37
पहले भी इन मामलों में आ चुका हैं नाम
नाना पटवारी पर इतने केस हैं दर्ज
d85cde00-e91
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
ये भी पढ़ें...
यशवंत क्लब मेंबर खुशी कूलवाल, सीनियर IAS, राहुल पाटवाला, नाना पटवारी कैसे आपस में हुए लिंक
इंदौर में कांग्रेस विधायक जीतू के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार, जेल भेजा, 7 अपराध के कारण जारी था स्थायी वारंट, BJP नेताओं को भी नोटिस
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार, जेल भेजा, 7 अपराध के कारण जारी था स्थायी वारंट, BJP नेताओं को भी नोटिस
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava