कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना और भरत को भी मिली अग्रिम जमानत
Sanjay Gupta | Jul 13, 2025, 12:40 IST
jitu brothers
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के भाइयों भरत और नाना को जमीन घोटाले मामले में कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली गई है। दोनों पर 6.33 एकड़ जमीन कब्जे और हेराफेरी का आरोप है।
तेजाजीनगर थाने में जमीन घोटाले के आरोपी बने जिलाध्यक्ष कांग्रेस सदाशिव यादव की अग्रिम जमानत जिला कोर्ट से मंजूर होने के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के दोनों भाइयों को भी बड़ी राहत मिल गई है। दोनों को ही कोर्ट से विविध शर्तों के साथ अग्रिम जमानत मंजूर हो गई।
![bc061a04-0c65-4620-8d50-438f63fd2fc4]()
जिला कोर्ट में भरत पटवारी और नाना उर्फ कुलभूषण पटवारी दोनों ने ही अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया। इसमें अधिवक्ता जय हार्डिया की ओर से तर्क दिए गए कि राजनीतिक द्वेष के कारण उन्हें फंसाया गया है। इस केस से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
वह खाती समाज के हैं और यह जमीन का विवाद यादव समाज की ट्रस्ट का है। ना ही वह कभी कब्जा करने के लिए गए। इसके पहले इसी केस में सदाशिव यादव को भी जमानत मिलने की बात तर्क में कही गई। इसके बाद न्यायाधीश विनोद कुमार शर्मा की कोर्ट द्वारा उन्हें 15 दिन के भीतर 1-1 लाख की गारंटी देने पर विविध शर्तों के साथ जमानत मंजूर की गई।
हालांकि आपत्तिकर्ता और शासन द्वारा इस पर आपत्ति ली गई। बताया गया कि नाना पर 9 और भरत पर 4 केस दर्ज हैं। इन पर आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया, धमकाया, सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी की। इसके चलते 26 मई 2025 को अपराध क्रमांक 268/2025 में यह केस तेजाजीनगर थाने में धारा 318(4), 308(5), 329(3), 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें..इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव को 1 लाख की गारंटी पर जमानत, नाना और भरत पटवारी अभी भी लापता
फरियादी नरेंद्र जैन (मेहता) के आरोप थे कि यादव व अन्य ने अवैध कब्जा किया, सरकारी अभिलेखों में जालसाजी की, धमकी दी और संगठित अपराध किया। राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते उन्होंने फरियादी को धमकी देकर उनकी जमीन से बेदखल किया। सरकारी दस्तावेज में हेरफेर कर भूमि हड़पने का प्रयास किया। यह जमीन उमरीखेड़ा के सर्वे नंबर 1, 2, 3, 4 की 6.33 एकड़ की है।
यह भी पढ़ें...जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को हाईकोर्ट से जिला बदर मामले में बड़ी राहत
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार | जीतू का भाई भरत पटवारी | भरत पटवारी गिरफ्तार | MP News | Indore
bc061a04-0c65-4620-8d50-438f63fd2fc4
नाना और भरत को देनी होगी 1-1 लाख की गारंटी
वह खाती समाज के हैं और यह जमीन का विवाद यादव समाज की ट्रस्ट का है। ना ही वह कभी कब्जा करने के लिए गए। इसके पहले इसी केस में सदाशिव यादव को भी जमानत मिलने की बात तर्क में कही गई। इसके बाद न्यायाधीश विनोद कुमार शर्मा की कोर्ट द्वारा उन्हें 15 दिन के भीतर 1-1 लाख की गारंटी देने पर विविध शर्तों के साथ जमानत मंजूर की गई।
ऐसे समझिए पूरी खबर
|
अपराधों का रिकॉर्ड देकर आपत्ति ली गई
यह भी पढ़ें..इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव को 1 लाख की गारंटी पर जमानत, नाना और भरत पटवारी अभी भी लापता
फरियादी नरेंद्र जैन (मेहता) के आरोप थे कि यादव व अन्य ने अवैध कब्जा किया, सरकारी अभिलेखों में जालसाजी की, धमकी दी और संगठित अपराध किया। राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते उन्होंने फरियादी को धमकी देकर उनकी जमीन से बेदखल किया। सरकारी दस्तावेज में हेरफेर कर भूमि हड़पने का प्रयास किया। यह जमीन उमरीखेड़ा के सर्वे नंबर 1, 2, 3, 4 की 6.33 एकड़ की है।
यह भी पढ़ें...जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को हाईकोर्ट से जिला बदर मामले में बड़ी राहत
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार | जीतू का भाई भरत पटवारी | भरत पटवारी गिरफ्तार | MP News | Indore
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA