जीतू पटवारी बोले- 'दलितों पर अत्याचार नहीं रुके तो राहुल गांधी की अगुआई में सरकार की नींद हराम कर देगी कांग्रेस'
Ravi Kant Dixit | Aug 12, 2024, 20:19 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के सागर में जीतू पटवारी ने कहा बीजेपी नेताओं के इशारे पर कांग्रेस जनों के घरों को तोड़कर बदले की राजनीति की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करना, अनाचार करना, जेल भेजना यह बदलापुर की सरकार का काम हो गया है...
BHOPAL. मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार, 12 अगस्त को सागर में बड़ा प्रदर्शन किया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की अगुआई में कांग्रेस नेताओं ने सागर में दलित अत्याचार, नगर निगम में स्मार्ट सिटी के नाम पर 900 करोड़ के घोटाले और बिगड़ी कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया।
प्रदेश
जनसभा में जीतू पटवारी ने कहा, सागर का नाम यहां की डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी, लाखा बंजारा झील, चिरोंजी की बर्फी और गुजराती नमकीन से प्रसिद्व है, लेकिन आज बदलापुर की तर्ज पर सागर के दो कप्तानों ने सागर को भ्रष्टाचार, घोटालों, हत्या, लूट, बलात्कार में पहले पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। यह प्रदेश दलितों पर अत्याचार के मामले में देश में नंबर वन है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि दलित होना मध्यप्रदेश में गुनाह हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सागर में एक परिवार की बेटी का बलात्कार हुआ। भाई ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई, मां को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। इस पर पूरा शासन-प्रशासन मौन रहा, यह कैसा लोकतंत्र है। हमने लोकतंत्रिक व्यवस्था के तहत प्रशासन के सामने पक्ष रखा, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला।
जीतू ने कहा, सागर अराजकता की राजधानी बन गया है। बीजेपी नेताओं के इशारे पर कांग्रेस जनों के घरों को तोड़कर बदले की राजनीति की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करना, अनाचार करना, जेल भेजना, उनके घरों को तोड़ना, यह बदलापुर की सरकार और बीजेपी नेता बन गए हैं। बदलापुर सरकार के सागर के दो कप्तान एक भूपेन्द्र सिंह और दूसरे गोविंद सिंह राजपूत को मैं चेताना चाहता हूं कि वे अपनी सोच में परिवर्तन करें। कांग्रेस पार्टी न डरी है, न डेरेगी और न इस तरह की तानाशाही को बर्दाश्त करेगी।
पटवारी ने आरोप लगाया कि अजा के लोगों को धमकाना-डराया जा रहा है। दलित बहनों को मारा-पीटा जाता है। मां बहनों को निर्वस्त्र कर घुमाया जाता है। पीएम आवास के तहत दिए गए दलितों के घरों पर दबंगों के इशारों पर बुलडोजर चलाया जाता है। नरसिंहपुर में दलित को पेशाब पिलायी जाती है। रीवा में दबंगों द्वारा बच्चियों के साथ बलात्कार किया जाता है। अशोकनगर में एक दलित को दबंगों ने इतना पीटा कि उसने खंबे पर चढ़कर तार डाल लिया। दूसरे दिन उसकी पत्नी को बेरहमी से पीटा, इस घटना को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं, मध्यप्रदेश में क्या हालात बन गए हैं?
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। पटवारी ने कहा, कांग्रेस जनों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव के लिए कूच किया तो बीजेपी के इशारे पर पुलिस ने लामबंद होकर प्रदर्शन को कुचलने की कोशिश की गई। हमनें अपर कलेक्टर को सागर की घटनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। यदि सरकार और अधिकारी दलितों पर अत्याचार करने से बाज नहीं आए तो आगामी समय में पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में लाखों की संख्या में लामबंद होकर सरकार की नींद हराम कर देगी।
सागर में बीजेपी सरकार, नगर निगम घोटाला, भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन को विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र चौधरी, हर्ष यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय राजकुमार पचौरी व डॉ.आनंद अहिरवार, प्रभारी अवनीश भार्गव, अमित शर्मा ने भी संबोधित किया।
प्रदेश दलितों पर अत्याचार में देश में नंबर वन
सागर के 'कप्तानों' को चेतावनी
अजा के लोगों को डराया जा रहा
प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोका
इन नेताओं ने सभा को किया संबोधित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari