पन्ना के सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल
Siddhi Tamrakar | Jan 30, 2025, 12:26 IST
JK CEMENT
पन्ना जिले में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक स्कैफोल्डिंग (भाड़ा) गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए।
पन्ना जिले में स्थितजेके सीमेंट प्लांटमें गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानकस्कैफोल्डिंग (भाड़ा) गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। खबरों के मुताबिक, 5 मजदूरों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग हादसे में घायल बताए जा रहे हैं। कई मजदूरों को इलाज के लिए कटनी रेफर किया गया है।
एएसपी आरती सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। कई घायल मजदूरों को नजदीकी कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन नेफैक्ट्री के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। हालांकि, अभी तक हादसे में हुए नुकसान और घायल मजदूरों की सटीक संख्या की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना कैसे हुई, इसके पीछे की वजहों को जल्द से जल्द स्पष्ट किया जाएगा।
खबर अभी अपडेट हो रही है...
राहत और बचाव कार्य जारी
मध्य प्रदेश : पन्ना की सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, निर्माणाधीन स्लैब गिरने से 2 मजदूरों की मौत #BreakingNews #panna #cementfactory #accident #madhyapradesh #news #TheSootr https://t.co/skvGj1U21r pic.twitter.com/UJLORbVv6W
— TheSootr (@TheSootr) January 30, 2025
मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास
मलबे में अभी भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें बाहर निकालने के लिए प्रशासन और बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
फैक्ट्री में प्रवेश पर रोक
प्रशासन हादसे की जांच में जुटा
खबर अभी अपडेट हो रही है...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava