इंदौर में एचआईवी मरीज को थप्पड़ मारने वाले जूनियर डॉक्टर ने जहर खाया, हालत गंभीर, जूनियर डॉक्टरों ने किया हंगामा

The Sootr | Nov 04, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में एचआईवी मरीज को थप्पड़ मारने वाले जूनियर डॉक्टर ने जहर खाया, हालत गंभीर, जूनियर डॉक्टरों ने किया हंगामा
इंदौर में एचआईवी मरीज को थप्पड़ मारने वाले जूनियर डॉक्टर ने जहर खाया, हालत गंभीर, जूनियर डॉक्टरों ने किया हंगामा

इंदौर के एमवाय अस्पताल में शुक्रवार रात जूनियर डॉक्टर आकाश कौशल ने जहर खा लिया, इसके बाद कई डॉक्टरों ने जमकर हंगामा भी किया।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल एमवाय में शुक्रवार रात को हंगामा हो गया। बता दें कि जूनियर डॉक्टर आकाश कौशल के जहर खाने के बाद यह विवाद हुआ। यह वही डॉक्टर है जिन्होंने सात दिन पहले एचआईवी पीड़ित मरीज को थप्पड़ मारा था और गालिया दी थी, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया और इस पर जांच बैठाई गई। इसी बात से जूनियर डॉक्टर आकाश पिछले कुछ दिनों से परेशान था, इसके बाद उसने बीते रात यानी शुक्रवार को जहर खा लिया। जानकारी के मुताबिक वे अभी आईसीयू में भर्ती है। उनके साथियों ने इस बात को लेकर अस्पताल में काफी हंगामा किया और देर रात तक प्रदर्शन चलता रहा।

सुसाइड नोट में लिखा मुंह नहीं दिखा पाउंगा

पुलिस को जैसे ही इस बात की खबर मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच-पड़ताल की। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिली है। जिसमें जूनियर डॉक्टर आकाश द्वारा उस घटना के बाद किसी को मुंह न दिखा पाने की बात कही गई है। हंगामे की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन के साथ संभागायुक्त माल सिंह भयडिया भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थिति को संभालने के लिए तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया।

सप्ताह पहले वीडियो वायरल होने के बाद हुआ था हंगामा

एक सप्ताह पहले एमवाय हॉस्पिटल में इलाज के लिए आए एक पेशेंट को जूनियर डॉक्टर आकाश कौशल ने जमकर पीटा था। पिटाई का कारण पेशेंट का एचआईवी पॉजिटिव होना था। तब बताया गया कि पेशेंट ने खुद के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी छुपाई थी। इससे गुस्साए डॉक्टर ने मरीज की पिटाई कर थी।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • Doctors got angry in Indore
  • junior doctor consumed poison
  • junior doctors created ruckus
  • doctor's condition became serious
  • इंदौर में भड़के डॉक्टर्स
  • जूनियर डॉक्टर ने खाया जहर
  • जूनियर डॉक्टरों ने किया हंगामा
  • डॉक्टर की हालत हुई गंभीर
  • मध्सप्रदेश न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा