कैलारस शक्कर कारखाना विवाद: सीएम ने कहा था मिल चलाएंगे, इधर 438 करोड़ की जमीन मात्र 60.92 करोड़ में बेची
कैलारस शक्कर कारखाना विवाद: 438 करोड़ की संपत्ति 60 करोड़ में देने पर उठे सवाल
Aman Vaishnav | Published:
कैलारस शक्कर कारखाना, कैलारस शक्कर कारखाना विवाद
मुरैना के कैलारस शक्कर कारखाने की जमीन MSME विभाग को 60 करोड़ रुपए में हस्तांतरित की गई। जिला पंजीयक और कलेक्टर के मूल्यांकन में इसी जमीन की कीमत 438 करोड़ के पार बताई गई थी। अब इस मामले में कई सवाल उठ रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मुरैना के कैलारस स्थित शक्कर कारखाने को अफसरों ने बंद करने का रास्ता चुना।
- कारखाने की 37.887 हेक्टेयर जमीन की कीमत 438.14 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
- वहीं यही जमीन एमएसएमई विभाग को सिर्फ 60.92 करोड़ रुपए में दे दी गई।
- कारखाना दोबारा शुरू होने पर 5 हजार करोड़ का लोन मिल सकता था।
- सीएम की घोषणा के बावजूद यह मामला बैठक के एजेंडे से गायब हो गया।
कैलारस शक्कर कारखाना विवाद
वहीं अब यही कारखाना एक बड़े विवाद के केंद्र में है। सवाल है कि इसे दोबारा शुरू करने की जगह अफसरों ने बेचने का रास्ता क्यों चुना।
जानकारी के अनुसार जिला पंजीयक और कलेक्टर ने खुद कारखाने की जमीन का मूल्यांकन 438.14 करोड़ रुपए किया था। इसके बावजूद यही जमीन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग (MSME – Micro, Small and Medium Enterprises) को महज 60.92 करोड़ रुपए में सौंप दी गई। यानी असली कीमत से करीब सात गुना कम में सौदा हुआ।
पहले कैसा था कारखाना
यह कारखाना दशकों तक इलाके की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा। किसानों को गन्ने का सीधा बाजार मिलता था। कई परिवारों की रोजी-रोटी इसी से चलती थी।
854945_730X365-521081
2009 में क्यों बंद हुआ
परिसमापन का मतलब था कि कारखाने की संपत्ति बेचकर देनदारियां चुकाई जाएंगी। दूसरी ओर विशेषज्ञों का कहना है कि कारखाने को पुनर्जीवित करने के भी रास्ते मौजूद थे।
पुनर्जीवित होता तो क्या मिलता
इस रकम से मुरैना और आसपास के जिलों में 20 नए शक्कर कारखाने खोले जा सकते थे। इससे करीब 30 हजार युवाओं को सीधा रोजगार मिल सकता था। साथ ही लगभग एक लाख किसानों की आय दोगुनी होने का अनुमान था।
इसके बावजूद अधिकारियों ने कई बड़ी विशेषज्ञ संस्थाओं की सिफारिशों को नजरअंदाज कर दिया। इनमें राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ दिल्ली, बसंत दादा शक्कर इंस्टीट्यूट पुणे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर शामिल हैं। इन संस्थाओं ने कारखाने को पुनर्जीवित करने की रिपोर्ट दी थी, लेकिन उसे दबा दिया गया।
नीयत पर तीन बड़े सवाल
पहला सवाल NCDC की लोन नीति को नजरअंदाज करने से जुड़ा है। 438 करोड़ की संपत्ति को मार्जिन मनी बनाकर पांच हजार करोड़ के लोन का विकल्प क्यों छोड़ा गया, यह साफ नहीं है।
दूसरा सवाल सहकारी नियमों के उल्लंघन का है। परिसमापक ने संपत्ति को अधिकतम मूल्य पर बेचने की कोशिश क्यों नहीं की। अंशधारियों की आमसभा बुलाने का नियम भी तोड़ा गया।
तीसरा सवाल निजी लाभ से जुड़ी आशंकाओं का है। धारा 69(4) के तहत संस्था को पुनर्जीवित करने का प्रावधान था। इसके बजाय जमीन MSME के जरिए निजी उद्यमियों तक पहुंचाने का रास्ता क्यों खोला गया, यह सवाल अब भी अनुत्तरित है।
सीएम की घोषणा, फिर चुप्पी
वहीं ठीक 24 दिन बाद, 29 जून 2026 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली बैठक हुई। इस बैठक के एजेंडे से कारखाने को पुनर्जीवित करने का मुद्दा पूरी तरह गायब कर दिया गया।
इसी बैठक के एजेंडे में एक और जानकारी सामने आई। बताया गया कि कारखाने की 37.887 हेक्टेयर जमीन 60.92 करोड़ रुपए में एमएसएमई विभाग को पहले ही सौंपी जा चुकी है। यानी सीएम की घोषणा के बाद भी जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ती रही।
अफसरों के अलग-अलग बयान
कैलारस शक्कर कारखाने के पूर्व सीजीएम एमडी पराशर ने इसे समझ से परे फैसला बताया। उनका कहना है कि सीएम ने पुनर्जीवित करने की घोषणा की, लेकिन जमीन औने-पौने दाम में बेच दी गई।
वहीं कारखाने के महाप्रबंधक भास्कर शर्मा ने जमीन बेचने की बात को गलत व्याख्या बताया। उनके मुताबिक यह शासन की जमीन थी। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ बातें अभी सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं।
वहीं जिला व्यापार उद्योग केंद्र मुरैना के जीएम अरविन्द माहेश्वरी ने बताया कि, जमीन MSME को हस्तांतरित हो चुकी है। उनके अनुसार अब इस जमीन पर नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
कैलारस शक्कर कारखाने की जमीन एमएसएमई को सौंपी
रिश्वत मांग रहा था पटवारी, किसान ने घर में घुसकर पकड़ी गर्दन, जमकर पीटा
कांग्रेस नेता ने किसानों पर तानी पिस्टल, कहा- हट जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma