मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जब भी अवसर मिलेगा महिला बिल फिर आ सकता है

Sanjay Gupta | Apr 21, 2026, 22:22 IST
Share
kailash-vijayvargiya-on-women-reservation-bill
Photograph: (the sootr)

महिला आरक्षण संबंधी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खारिज होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। इसी कड़ी में इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बात रखी। कहा कि हम महिला आरक्षण के लिए संकल्पबद्ध है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम खारिज होने के बाद बीजेपी लगातार हमलावर है। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम डॉ. मोहन यादव के बाद अब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा- पीएम नरेंद्र मोदी कह चुके हैं है कि महिला आरक्षण के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। जब भी अवसर होगा इसे फिर लाया जा सकता है।

मप्र में 17 महिला कलेक्टर, 10 एसपी

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मप्र में 17 जिलों में महिला कलेक्टर हैं और 10 जिलों में महिला एसपी हैं। यह बताता है कि बीजेपी महिलाओं को आगे रखने और अधिकार देने में तत्पर रहती है। महिलाओं को इतने सालों में उनके अधिकार नहीं मिले, इसे देने के लिए ही यह बिल लाया जा रहा था, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के विरोध से यह पारित नहीं हो सका।

चुनाव तो हमेशा होते हैं, यह आरोप तो लगते

चुनाव के समय ही इस बिल को लाने पर मंत्री ने कहा कि देश में किस साल चुनाव नही होते हैं, हर साल कहीं ना कहीं चुनाव होते हैं। यह आरोप तो कभी भी लगाया जा सकता है। इसलिए हम वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं।

सीट बढ़ती तो किसी की सीट भी नहीं जाती

मंत्री ने कहा कि आज आबादी 140 करोड़ हो चुकी है। कई सांसद तो पांच साल में अपने क्षेत्र के हर गांव में भी नहीं पहुंच पाते हैं। अब समय आ गया है कि लोकसभा छोटी की जाए। हम सीट 543 से बढाकर 850 कर रहे थे। इससे किसी की सीट आरक्षित भी नहीं होती, जो सीट बढ़ती उससे महिलाओं को लाभ होता, तो किसी को इससे तकलीफ भी नहीं होती।

कांग्रेस ने गलत माहौल बनाया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसे लेकर गलत नेरेटिव (माहौल) बनाया। इसमें कई लोग फंस गए। इसलिए ही हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। नार्थ और साउथ का झगड़ा बढ़ाया। जबकि किसी की सीट कम नहीं हो रही थी। देश की महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।

0e5007d6-02e
0e5007d6-02e


कांग्रेस ने भी रखी अपनी बात

उधर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने भी इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके पहले मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने सोमवार को बात रखी थी। अरोड़ा के साथ ही अमित चौरसिया, हिमानी सिंह, सोनिला मिमरोट व अन्य थे।

अरोड़ा ने कहा कि बीजेपी महिला आरक्षण के नाम पर गुमराह कर रही है। सरकार ने 2023 के बिल को अपनी सुविधानासुर अब 2026 में नोटिफाइ किया। यह महिला आरक्षण नहीं बल्कि मोदी संरक्षण बिल साबित होता। हम साल 2023 के पास बिल को लागू करने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान सीट पर महिलाओं को आरक्षण दिया जाए।

यह खबरें भी पढ़ें..

महिला आरक्षण पर आर-पार; 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र, निंदा प्रस्ताव लाएगी साय सरकार

महिला आरक्षण पर MP में सियासी जंग तेज: जीतू पटवारी का पलटवार, खंडेलवाल का आक्रोश अभियान

इंदौर लोकायुक्त में PWD एसडीओ, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, सब इंजीनियर 2.50 लाख की रिश्वत में धराए

इंदौर पुलिस पर वारंट तामीली में लगे 22 तोला सोना लूट के आरोप में सीपी संतोष सिंह की चेतावनी- कठोर कार्रवाई होगी

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • महिला आरक्षण
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम
  • महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा