मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- पाकिस्तान में दो हजार रुपए किलो में भी आटा नहीं मिलेगा

Sanjay Gupta | May 05, 2025, 21:39 IST
Share
kailash-vijayvargiya-pakistan
Photograph: (the sootr)

PM नरेंद्र मोदी की सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने इन फैसलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अब 250 रुपए प्रति किलो आटा मिल रहा है, जो भविष्य में 2000 रुपए में भी नहीं मिलेगा।

INDORE. पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान भारत के निशाने पर है। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार एक के के बाद ऐसे फैसले ले रही है, जिससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की कमर टूट रही है।

इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन फैसलों की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान में अभी 250 रुपए प्रति किलो आटा मिल रहा है, आने वाले समय में दो हजार के भाव में भी नहीं मिलेगा।

इन फैसलों से हिल गया पाकिस्तान

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि पानी रोकने से पाकिस्तान में गेहूं ही नहीं हो पाएगा। इसके चलते आटे के भाव और बढ़ जाएंगे। पानी बंद किया, व्यापार बंद किया, एयरस्पेस बंद किया और कई वित्तीय फैसलों के चलते पाकिस्तान को हर महीने 200 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी के फैसलों से पाकिस्तान हिल गया है। अभी तो यह ट्रेलर है पूरी पिक्चर तो बाकी है। जब उन्होंने सेना को कह दिया कि सारे फैसले सेना लेगी तो यह फैसला भी छोटा नहीं होगा।

राहुल गांधी तो राहुल गांधी है

वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में एक बयान में भगवान श्री राम को काल्पनिक बताए जाने के सवाल पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि जिस दिन राहुल गांधी को लगेगा कि भगवान का राम लेने से कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह नाम लेने लगेंगे।

कभी जनेऊ पहन बोलते हैं मैं ब्राह्मण हूं। राहुल गांधी आज क्या कर रहे हैं, कल क्या करेंगे. कोई गारंटी नहीं है। उनकी कोई आईडोलॉजी नहीं है। राहुल गांधी तो राहुल गांधी है उनके बयानों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

शहर की एबी रोड 60 मीटर बनेगी

इसके पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्मार्ट सिटी आफिस में शहर के विकास को लेकर बैठक ली। इसमें सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, विधायक गोलू शुक्ला मौजूद रहे। साथ ही कलेक्टर आशीष सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि तय किया गया है कि एबी रोड एलआईजी से नवलखा तक 60 मीटर चौड़ी करेंगे, यह शहर की लाइफलाइन है और इसके अवरोध भी चिह्नित कर लिए हैं, इसे हटाएंगे।

  • कुक्कुट पालन केंद्र की जमीन बिक्रि से 458 करोड़ रुपए तीन साल में मिलेंगे। इसे मेजर रोड एमआर 5, 3, 6, और 9 निवासियों को समझाकर जल्द बनाएंगे। इसके साथ ही आरई टू वेस्टर्न रिंग रोड को भी पूरा करेंगे। यह सड़क पश्चिमी इंदौर के लिए जरूरी है, इसी सप्ताह टेंडर भी हो जाएगा।
  • इंदौर ट्रैफिक पर ऐसा काम कर रहे है कि कम से कम सिग्नल आएं। अभी काफी सिग्नल आते हैं। इसके लिए काम कर रहे हैं। तय किया जा रहा है कि कहां अंडर ब्रिज, ओवर ब्रिज बनाना है।
  • बैठक में मेट्रो के अंडरग्राउंड को लेकर भी बात हुई, लेकिन सभी जनप्रतिनिधि नहीं होने से विस्तृत चर्चा नहीं हो सकी।

बैठक में बम का आना बना चर्चा का विषय

उधर स्मार्ट सिटी में शहर के विकास को लेकर हुई बैठक में कांग्रेस से बीजेपी में आए डॉ. अक्षय कांति बम का रहना भी चर्चा का विषय रहा। वह मंत्री विजयवर्गीय के साथ थे, वह उनके साथ ही आए और आगे की और सांसद के बगल वाली कुर्सी पर बैठ गए। वह पूरी बैठक में मौजूद रहे। उधर इस बैठक में शहरी क्षेत्र के अन्य विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया शामिल नहीं हुए। mp news hindi

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Indore
  • मधु वर्मा
  • पाकिस्तान
  • आटा
  • अक्षय कांति बम
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग