मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- पाकिस्तान में दो हजार रुपए किलो में भी आटा नहीं मिलेगा
Sanjay Gupta | May 05, 2025, 21:39 IST
Photograph: (the sootr)
PM नरेंद्र मोदी की सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने इन फैसलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अब 250 रुपए प्रति किलो आटा मिल रहा है, जो भविष्य में 2000 रुपए में भी नहीं मिलेगा।
INDORE. पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान भारत के निशाने पर है। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार एक के के बाद ऐसे फैसले ले रही है, जिससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की कमर टूट रही है।
इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन फैसलों की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान में अभी 250 रुपए प्रति किलो आटा मिल रहा है, आने वाले समय में दो हजार के भाव में भी नहीं मिलेगा।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि पानी रोकने से पाकिस्तान में गेहूं ही नहीं हो पाएगा। इसके चलते आटे के भाव और बढ़ जाएंगे। पानी बंद किया, व्यापार बंद किया, एयरस्पेस बंद किया और कई वित्तीय फैसलों के चलते पाकिस्तान को हर महीने 200 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी के फैसलों से पाकिस्तान हिल गया है। अभी तो यह ट्रेलर है पूरी पिक्चर तो बाकी है। जब उन्होंने सेना को कह दिया कि सारे फैसले सेना लेगी तो यह फैसला भी छोटा नहीं होगा।
वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में एक बयान में भगवान श्री राम को काल्पनिक बताए जाने के सवाल पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि जिस दिन राहुल गांधी को लगेगा कि भगवान का राम लेने से कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह नाम लेने लगेंगे।
कभी जनेऊ पहन बोलते हैं मैं ब्राह्मण हूं। राहुल गांधी आज क्या कर रहे हैं, कल क्या करेंगे. कोई गारंटी नहीं है। उनकी कोई आईडोलॉजी नहीं है। राहुल गांधी तो राहुल गांधी है उनके बयानों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।
इसके पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्मार्ट सिटी आफिस में शहर के विकास को लेकर बैठक ली। इसमें सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, विधायक गोलू शुक्ला मौजूद रहे। साथ ही कलेक्टर आशीष सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि तय किया गया है कि एबी रोड एलआईजी से नवलखा तक 60 मीटर चौड़ी करेंगे, यह शहर की लाइफलाइन है और इसके अवरोध भी चिह्नित कर लिए हैं, इसे हटाएंगे।
उधर स्मार्ट सिटी में शहर के विकास को लेकर हुई बैठक में कांग्रेस से बीजेपी में आए डॉ. अक्षय कांति बम का रहना भी चर्चा का विषय रहा। वह मंत्री विजयवर्गीय के साथ थे, वह उनके साथ ही आए और आगे की और सांसद के बगल वाली कुर्सी पर बैठ गए। वह पूरी बैठक में मौजूद रहे। उधर इस बैठक में शहरी क्षेत्र के अन्य विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया शामिल नहीं हुए। mp news hindi
इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन फैसलों की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान में अभी 250 रुपए प्रति किलो आटा मिल रहा है, आने वाले समय में दो हजार के भाव में भी नहीं मिलेगा।
इन फैसलों से हिल गया पाकिस्तान
पीएम नरेंद्र मोदी के फैसलों से पाकिस्तान हिल गया है। अभी तो यह ट्रेलर है पूरी पिक्चर तो बाकी है। जब उन्होंने सेना को कह दिया कि सारे फैसले सेना लेगी तो यह फैसला भी छोटा नहीं होगा।
राहुल गांधी तो राहुल गांधी है
कभी जनेऊ पहन बोलते हैं मैं ब्राह्मण हूं। राहुल गांधी आज क्या कर रहे हैं, कल क्या करेंगे. कोई गारंटी नहीं है। उनकी कोई आईडोलॉजी नहीं है। राहुल गांधी तो राहुल गांधी है उनके बयानों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।
शहर की एबी रोड 60 मीटर बनेगी
बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि तय किया गया है कि एबी रोड एलआईजी से नवलखा तक 60 मीटर चौड़ी करेंगे, यह शहर की लाइफलाइन है और इसके अवरोध भी चिह्नित कर लिए हैं, इसे हटाएंगे।
- कुक्कुट पालन केंद्र की जमीन बिक्रि से 458 करोड़ रुपए तीन साल में मिलेंगे। इसे मेजर रोड एमआर 5, 3, 6, और 9 निवासियों को समझाकर जल्द बनाएंगे। इसके साथ ही आरई टू वेस्टर्न रिंग रोड को भी पूरा करेंगे। यह सड़क पश्चिमी इंदौर के लिए जरूरी है, इसी सप्ताह टेंडर भी हो जाएगा।
- इंदौर ट्रैफिक पर ऐसा काम कर रहे है कि कम से कम सिग्नल आएं। अभी काफी सिग्नल आते हैं। इसके लिए काम कर रहे हैं। तय किया जा रहा है कि कहां अंडर ब्रिज, ओवर ब्रिज बनाना है।
- बैठक में मेट्रो के अंडरग्राउंड को लेकर भी बात हुई, लेकिन सभी जनप्रतिनिधि नहीं होने से विस्तृत चर्चा नहीं हो सकी।
बैठक में बम का आना बना चर्चा का विषय
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari