पेट्रोल पंप संचालक से 10 लाख की लूट , नाकाबंदी कर पुलिस कर रही लुटेरों की तलाश

Ravi Singh | Updated:
Share
Kalukheda police station robbers
Kalukheda police station robbers

पेट्रोल पंप के संचालक नीलेश राठौड़ को अज्ञात लुटेरों ने लूट लिया। बदमाशों ने पहले बाइक पर जा रहे संचालक को दो बार लात मारकर नीचे गिराया दिया। इसके बाद सड़क से नीचे ले गए और रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए।

Kalukheda police station robbers : बैंक में रुपए जमा करने जा रहे कालूखेड़ा थाना ( Kalukheda police station ) के ग्राम मावता स्थित पेट्रोल पंप के संचालक नीलेश राठौड़ ( Nilesh Rathod ) को अज्ञात लुटेरों ने लूट ( robbers looted ) लिया। बदमाशों ने पहले बाइक पर जा रहे संचालक को दो बार लात मारकर नीचे गिराया दिया। इसके बाद सड़क से नीचे ले गए और रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। बैग में 10.56 लाख रुपए थे। पुलिस नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश कर रही है।

मुक्तिधाम मोड़ पर लूट


ग्राम मावता में स्थित ऋषि किसान सेवा पेट्रोल पंप के संचालक नीलेश राठौर सोमवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मावता से बाइक पर सवार होकर कालूखेड़ा में स्थित पेट्रोल बैंक में रुपए जमा कराने के लिए जा रहे थे। रास्ते में नवेली-बगिया मार्ग पर नवेली के पास स्थित मुक्तिधाम मोड पर पहुंचे थे, तभी पीछे से दो बाइकों पर चार लुटेरे आए।

दो बार लात मारकर गिराया


एक लुटेरे ने उनकी बाइक को लात मारकर गिराने का प्रयास किया, लेकिन नीलेश संभल गए। कुछ दूर जाने के बाद लूटेरों ने एक बार फिर लात मारकर उन्हें बाइक सहित नीचे गिरा दिया। इसके बाद चारों बदमाश उनके पास पहुंचे और उन्हें सड़क से नीचे एक तरफ ले गए। वहां धमकाकर रुपए से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के रायसेन में आदमखोर बाघ को पकड़ने उतारे 5 हाथी, देखें वीडियो

पुलिस ने डाग स्क्वाड बुलाए


पुलिस के अनुसार नीलेश राठौड़ ने बताया कि लुटेरों ने काले शर्ट पहन रखे थे और मुंह पर काले ही कपड़े बांध रखे थे। घटना के तत्काल बाद राठौड़ ने पुलिस व स्वजन को सूचना दी। जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों, कालूखेड़ा थाना प्रभारी संतोष चौरसिया आदि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कराकर लुटेरों की तलाश करने के बाद शाम को पुलिस ने घटनास्थल पर डाग स्कवाड को भी बुलाया। खोजी श्वान घटनास्थल पर कुछ देर इधर-उधर घुमता रहा। इसके बाद उसे वाहन में बैठाकर कहीं ले जाया गया।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • robbers
  • कालूखेड़ा थाना
  • Kalukheda police station
  • नीलेश राठौड़
  • Nilesh Rathod
  • लुटेरों ने लूट
मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी

By Neel Tiwari

मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े
कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले

By Umeshwari Baghel

कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR

By Ashish Bhardwaj

5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR
सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला

By Mukesh Sharma

सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन

By Umeshwari Baghel

फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां