हनी ट्रैप की पेन ड्राइव पर पूर्व CM कमलनाथ को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, नहीं होगी CBI जांच
Sanjay Gupta | Jul 11, 2025, 11:07 IST
honey trap
हाईकोर्ट ने हनी ट्रैप कांड की पेन ड्राइव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राहत दी है। कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया।
MP की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी को हिला देने वाले चर्चित हनी ट्रैप कांड के वीडियो वाली पेन ड्राइव मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ में दायर एक याचिका खारिज कर दी गई है।
इसी मामले में याचिकाकर्ता व अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने एसआईटी, पूर्व सीएम कमलनाथ व अन्य को पक्षकार बनाया था।
याचिका में कमलनाथ के बयान का हवाला देते हुए मांग की गई थी कि उन्हें यह पेन ड्राइव एसआईटी को सौंपनी चाहिए और इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। पेन ड्राइव होने पर ही इसकी जांच संभव है।
जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की डबल बेंच ने इस मामले में याचिकाकर्ता से पूछा कि जब कमलनाथ ने यह बयान दिया था, तो क्या वह वहां पर मौजूद थे? उन्होंने इससे इनकार किया।
वहीं, बेंच ने कहा कि याचिका केवल अखबारों में छपे बयान के आधार पर दायर की गई है। किसी राजनेता के राजनीतिक बयान को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता।
यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को भेजा अवमानना का नोटिस, जानें पूरा मामला
हनी ट्रैप मामला 17 सितंबर 2019 को सामने आया था। दरअसल इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की थी। जांच में पता चला कि कुछ रसूखदार महिलाएं नेताओं, अफसरों और बिजनेसमैन से नजदीकी बनाकर उनके वीडियो बनाती थीं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करती थीं।
यह भी पढ़ें..कमलनाथ के करीबी रहे पूर्व कांग्रेस नेता का बड़ा दावा: 150 सीटों पर हुई थी सौदेबाजी
मामला बढ़ा तो कमलनाथ सरकार ने 31 अक्टूबर 2020 को इसकी जांच के लिए एक स्पेशल टीम (SIT) बनाई। चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाने की कोशिश की। कमलनाथ और डॉ. गोविंद सिंह ने दावा किया कि उनके पास सेक्स सीडी है, लेकिन चुनाव में किसी भी पार्टी ने इस मुद्दे को ज्यादा नहीं उठाया और मामला धीरे-धीरे शांत हो गया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
MP News | kamalnath | इंदौर हनी ट्रैप केस | मप्र सेक्स स्केंडल हनी ट्रैप | Indore High Court | honey trap case MP
याचिका में मांगी थी पेन ड्राइव
दरअसल, कमलनाथ ने हनी ट्रैप कांड को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि इस मामले की एक पेन ड्राइव उनके पास है। लेकिन यह पेन ड्राइव कभी भी एसआईटी के पास नहीं पहुंची। एसआईटी ने उन्हें नोटिस देकर यह उपलब्ध कराने के लिए कहा था।
याचिका में कमलनाथ के बयान का हवाला देते हुए मांग की गई थी कि उन्हें यह पेन ड्राइव एसआईटी को सौंपनी चाहिए और इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। पेन ड्राइव होने पर ही इसकी जांच संभव है।
ऐसे समझिए पूरी खबर:
| |
हाईकोर्ट ने इस पर यह कहा
वहीं, बेंच ने कहा कि याचिका केवल अखबारों में छपे बयान के आधार पर दायर की गई है। किसी राजनेता के राजनीतिक बयान को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता।
यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को भेजा अवमानना का नोटिस, जानें पूरा मामला
क्या है एमपी का हनी ट्रैप केस?
यह भी पढ़ें..कमलनाथ के करीबी रहे पूर्व कांग्रेस नेता का बड़ा दावा: 150 सीटों पर हुई थी सौदेबाजी
मामला बढ़ा तो कमलनाथ सरकार ने 31 अक्टूबर 2020 को इसकी जांच के लिए एक स्पेशल टीम (SIT) बनाई। चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाने की कोशिश की। कमलनाथ और डॉ. गोविंद सिंह ने दावा किया कि उनके पास सेक्स सीडी है, लेकिन चुनाव में किसी भी पार्टी ने इस मुद्दे को ज्यादा नहीं उठाया और मामला धीरे-धीरे शांत हो गया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | kamalnath | इंदौर हनी ट्रैप केस | मप्र सेक्स स्केंडल हनी ट्रैप | Indore High Court | honey trap case MP
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari