छिंदवाड़ा में कमलनाथ के बंगले पर हंगामा, परासिया विधायक ने की जिला पंचायत अध्यक्ष पुन्हार की पिटाई, ये थी विवाद की जड़

Pratibha ranaa | Sept 20, 2024, 15:00 IST
Share
kamalnath sohan valmik Sanjay Puhar Congress incident shikarpur
kamalnath sohan valmik Sanjay Puhar Congress incident shikarpur

शिकारपुर में कमलनाथ के बंगले पर परासिया विधायक सोहन वाल्मिक ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार की पिटाई कर दी, जिससे मामला गंभीर हो गया। विवाद का कारण पुन्हार का बीजेपी में शामिल होने का संदेह था।

छिंदवाड़ा जिले के शिकारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल कमलनाथ के बंगले में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में सभी कांग्रेसी मौजूद थे। इस दौरान परासिया विधायक सोहन वाल्मिक ने अचानक जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि सोहन वाल्मिक ने संजय पुन्हार की जमकर पिटाई कर दी।

बैठक के दौरान हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, कमलनाथ शिकारपुर स्थित अपने बंगले पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उसी दौरान परासिया विधायक सोहन वाल्मिक ने संजय पुन्हार की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। इससे वहां पर विवाद शुरू हो गया।

BJP में शामिल होने की आशंका से शुरू हुआ विवाद

सोहन वाल्मिक का आरोप था कि संजय पुन्हार बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। वे मुख्यमंत्री से मिलने भी गए थे। इसी कारण से वाल्मिक ने पुन्हार की बैठक में मौजूदगी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा- अगर वे बीजेपी में जा रहे हैं, तो यहां क्या कर रहे हैं और उन्हें हमारी बराबरी में क्यों बैठाया जा रहा है?

ये खबर भी पढ़िए...नजरिया : क्या कमलनाथ की ये माँग देश तोड़ने वाली है?

अपशब्दों के बाद बढ़ा मामला

सूत्रों के मुताबिक, इस आरोप पर संजय पुन्हार ने सोहन वाल्मिक को अपशब्द कह दिए, जिसके बाद इस विवाद ने तूल पकड़ लिया। गुस्से में आकर सोहन वाल्मिक ने संजय पुन्हार की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद कांग्रेसियों ने दोनों को अलग करने के लिए काफी मशक्कत की।

कांग्रेसियों ने रोका झगड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समय पर हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। घटना के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जल्दबाजी में दशहरा मैदान के लिए रवाना कर दिया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • सोहन वाल्मिक
  • संजय पुन्हार
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे

By Jageshwar prasad

विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा

By Arohi Raj

दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच

By VINAY VERMA

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला

By Arun Tiwari

कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम

By Arohi Raj

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?

By Manya Jain

भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?