कंगना रनौत को जबलपुर के MP-MLA कोर्ट से मिली राहत, जानें क्या है पूरा मामला
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 07, 2025, 16:40 IST
Kangna Ranaut
जबलपुर के एमपी एमएलए कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। रनौत ने 2021 में एक बयान में कहा था कि भारत को असली आज़ादी 2014 में मिली, 1947 में नहीं, वो तो भीख में मिली थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। 2021 में एक बयान में कहा था कि भारत को 2014 में असली आजादी मिली, 1947 में नहीं, वो तो भीख में मिली थी। इस बयान के बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया था। जबलपुर के अधिवक्ता अमित कुमार साहू ने इसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताते हुए कोर्ट में परिवाद दायर किया था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाय था किकंगना का बयान देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का अपमान है।इससे देश की शांति भंग हो सकती है और विद्रोह की भावना पैदा हो सकती है।उनके बयान से आम जनता में भ्रम और आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हुई।याचिका में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। ये भी पढ़ें... कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' पर बवाल, पुलिस की तैनाती और बैन की मांग एमपी के हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब मिलेगी मनचाही जगह, ऐसे करें अप्लाई सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल के लिए इंदौर को क्यों चुना गया, इसलिए है यह शहर संवेदनशील 7 मई को देशभर में बजेंगे हवाई हमले वाले सायरन, मॉक ड्रिल से युद्ध जैसी तैयारियों की होगी रिहर्सल एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकार ने सुनवाई के बाद परिवाद को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा-प्रत्येक नागरिक को यह अधिकार है कि वह अपने अनुभव और सोच के अनुसार यह तय करे कि वह खुद को कब आजाद महसूस करता है। जब तक यह विचार किसी अन्य व्यक्ति के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करता, यह मानहानि या अपराध नहीं माना जा सकता। जबलपुर के एमपी एमएलए कोर्ट केविशेष मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकार ने कहा कि यह उनकीव्यक्तिगत राय हैकोई आपराधिक कृत्य नहीं है। परिवादी अधिवक्ता अमित साहू जिन्होंने कंगना पर आरोप लगाया था, ने संकेत दिया है कि वे इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि देश की अस्मिता से जुड़े ऐसे बयान को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
याचिका में क्या कहा गया था?
विचारों की स्वतंत्रता का अधिकार
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman