बिना बुकिंग फैमिली लेकर जज पहुंचे कान्हा सफारी, और फिर…

CHAKRESH | Dec 08, 2024, 12:14 IST
Share
thesootr
thesootr

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुक्की गेट पर जज दयाल सिंह सूर्यवंशी को पर्यटकों ने तीन घंटे तक घेरे रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

नैसर्गिक सौंदर्य और बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बालाघाट के कान्हा नेशनल पार्क (Kanha National Park) में कान्हा सफारी के दौरान अजब वाकया हो गया। एक जज साहब बिना बुकिंग के परिवार सहित सफारी के लिए पहुंच गए। जब प्रबंधन ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। साहब भी जज की ठसक में थे, अपनी गाड़ी ही पार्क के एंट्री गेट पर ऐसे लगा ली कि दूसरे पर्यटक अंदर ही नहीं जा सके… इस मजमे में साहब की ठसक भी है और ठकस उतरने की कहानी भी… आइए जानते हैं क्या है पूरा मामलासफारी में तीन घंटे तक चला नाटक

दरअसल आरोप हैं कि बैहर में पदस्थ सिविल जज दयाल सिंह सूर्यवंशी (Dayal Singh Suryavanshi) बिना बुकिंग के ही अपने परिवार सहित सफारी के लिए पहुंच गए। जब प्रबंधन ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सुबह- सुबह की सफारी पर आए देशी-विदेशी पर्यटकों को जज साहब की जिद के कारण तीन घंटे से भी ज्यादा इंतजार करना पड़ा। बताया जाता है कि जज साहब ने अन्य पर्यटकों को रोककर कान्हा प्रबंधन पर दबाव बनाने की कोशिश की। इस दौरान इटली से आई एक वृद्ध महिला और अन्य विदेशी पर्यटकों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।

फिर जज साहब को घेर लिया

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (Kanha National Park) के मुक्की गेट पर इस अप्रत्याशित घटना में गुस्साए पर्यटकों ने बैहर न्यायालय (Baihar Court) के जज दयाल सिंह सूर्यवंशी (Judge Dayal Singh Suryavanshi) को करीब तीन घंटे तक घेरे रखा। इस दौरान स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।

कान्हा नेशनल पार्क के तालाब में घायल अवस्था में मिले बाघ की मौत, शरीर पर कई जगह घाव, जहां बैठा दिखा वहीं दम तोड़ा

जज अपनी मोबाइल कोर्ट के साथ गए थे…

दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि जज दयाल सिंह सूर्यवंशी अपनी मोबाइल कोर्ट के साथ कान्हा पहुंचे थे और पर्यटकों के वाहनों की जांच करने लगे। यह समय पर्यटकों के लिए उद्यान में प्रवेश करने का पीक टाइम होता है। इसी कारण विवाद बढ़ गया।



पर्यटकों ने क्यों किया हंगामा

वाहन चालकों ने जज से फील्ड ऑफिस में कागजात चेक करने और केवल गाड़ियों के नंबर नोट करने का सुझाव दिया। लेकिन जज गेट पर ही जांच करने पर अड़े रहे। इससे गाड़ियों में सवार देशी और विदेशी पर्यटकों (Foreign Tourists) का धैर्य टूट गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

इटली से आई महिला ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने टाइगर देखने के लिए काफी पैसा खर्च किया और इतनी दूर का सफर तय किया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा, "क्या इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी साहब से बात करनी पड़ेगी?"
वहीं, एक अन्य विदेशी पर्यटक ने प्रबंधन से कहा कि वह इस घटना की शिकायत अपने देश की एंबेसी से करेंगे।
सूचना मिलते ही बैहर, मलाजखंड और गढ़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। साढ़े नौ बजे के करीब पुलिस बल ने पर्यटकों को शांत कराया और जज को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।

इस मामले में हाईकोर्ट के वकील रामेश्वर सिंह ठाकुर का कहना है कि किसी भी जज को सीधे जांच- पड़ताल का कोई अधिकार नहीं है। अगर बेहद जरूरी है, तब भी कोई जज संबंधित विभाग या जिम्मेदार अधिकारी को जांच के लिए निर्देशित कर सकता है।

कान्हा फील्ड डायरेक्टर का बयान

कान्हा फील्ड डायरेक्टर पुणित गोयल (Punit Goyal) ने बताया कि मामला गंभीर नहीं था। समझाइश के बाद पर्यटकों को रवाना कर दिया गया।

MP Tourism : क्या पर्यटन को रोजगार में बदल पाएगा हिन्दुस्तान का दिल

कान्हा प्रबंधन की सख्ती

कान्हा प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि बिना बुकिंग किसी को भी सफारी की अनुमति नहीं दी जा सकती।

FAQ

  1. जज ने गाड़ियों के कागजात क्यों जांचे?
    जज अपनी मोबाइल कोर्ट लेकर कान्हा पहुंचे थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
  2. घटना के दौरान पर्यटकों का क्या रवैया था?
    पर्यटकों ने जज की कार्रवाई के खिलाफ हंगामा किया और उन्हें घेर लिया।
  3. क्या इस घटना से कान्हा पार्क का दौरा प्रभावित हुआ?
    हां, कुछ विदेशी पर्यटक समय की कमी के कारण बिना उद्यान देखे लौट गए।
  4. पुलिस ने स्थिति कैसे संभाली?
    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जज को सुरक्षित बाहर निकाला और पर्यटकों को शांत किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Kanha National Park
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • BalaGhat Kanha National Park
  • Jungle Safari
  • Judge Dayal Singh Suryavanshi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई