कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का फूंका पुतला, राधारानी के श्रीकृष्ण के संबंधों पर की गई टिप्पणी का विरोध
Pratibha ranaa | Jun 14, 2024, 09:30 IST
पंडित प्रदीप मिश्रा
कथा वाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा व्यास पीठ के माध्यम से राधा रानी सरकार के बारे में अनर्गल और आपत्तिजनक बातें कहने के बाद कई लोगों में गुस्सा है। इसे लेकर इंदौर में उनका पुतला दहन किया गया।
संजय गुप्ता@ INDORE.
प्रसिद्ध कथावाचक और शिवपुराण वक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा विवादों में घिर गए हैं। राधारानी के श्रीकृष्ण के संबंधों और उनके जन्मस्थान को लेकर कथा वाचन के दौरान व्यास पीठ से की गई टिप्पणी का चौतरफा विरोध हो रहा है।
इसी मामले में इंदौर में गुरुवार रात (13 जून) को उनका पूतला फूंका गया और लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
यहां हुआ विरोध प्रदर्शन
इंदौर में एमआर 10 चौराहे पर जय सिंह ठाकुर व शैलेंद्र सिंह (रिंकू) व अन्य लोगों ने कथावाचक पंडित मिश्रा का पुतला फूंका। उन्होंने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा होश में आओ।
देश की जनता भटकाना बंद करो, अपनी कथाएं और व्यासपीठ बंद करो जैसे नारे भी लगे। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद कई लोगों ने मिलकर पुतला जलाया।
ये खबर भी पढ़िए...नहीं करें चिंता, बजट में मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना का रखा है पूरा ध्यान
पंडित प्रदीप मिश्रा
इसके पहले संत प्रेमानंद महाराज ने किया था पंडित मिश्रा का विरोध
पंडित मिश्रा की टिप्पणी पर मथुरा-वृंदावन के संतों और रसिकों में गुस्से की लहर फूट पड़ी तो वहीं दूसरी तरफ वृंदावन में ही विश्वविख्यात संत प्रेमानंद महाराज ने खरी खोटी सुना दी।
प्रदीप मिश्रा पर प्रेमानंद महाराज इस कदर आगबबूला हुए कि यहां तक कह दिया कि, राधारानी को लेकर होश में बोलना, वो हमारा जीवन हैं, सर्वस्य हैं।
राधारानी तो भोलीभाली हैं, वह कुछ नहीं करेंगी लेकिन अगर हमारा हदय जल गया तो एक संकल्प में न लोक लायक रह जाओगो न ही परलोक लायक। जाकर राधारानी से घुटनों के बल माफी मांगे। वो करुणा मयी हैं, माफ कर देंगी।
प्रदीप मिश्रा
पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधारानी पर क्या कहा था?
दरअसल कथावाचन के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि श्रीकृष्ण की रानियों में कहीं भी राधा का नाम नहीं है और राधा के पति में कहीं भी श्रीकृष्ण का नाम नहीं है।
इसके अलावा प्रदीप मिश्रा ने कहा कि राधारानी बरसाना की रहने वाली नहीं थीं। उनका जन्म वहां नहीं हुआ था। वह रावलपुर में जन्मी थीं और बरसाना अपने पिता के साथ जाया करती थीं। प्रदीप मिश्रा की राधारानी पर यही टिप्पणी उनके लिए मुसीबत बन गई।
हालांकि प्रदीप मिश्रा अभी भी अपनी बातों से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस पूरे मामले पर फिर कुछ कहा है। उन्होंने इस मामले में जवाब दिया है। विवाद के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने राधारानी को लेकर जो भी कहा वो धार्मिक पुस्तकों के आधार पर कहा, लेकिन उसे गलत ढंग से पेश किया गया। प्रदीप मिश्रा का कहना है उनके खिलाफ बृज वासियों को भ्रमित किया जा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman