भाई-बहन ने खेलते समय फेंकी जलती तीली, 8 माह की मासूम जिंदा जली

Siddhi Tamrakar | Dec 12, 2024, 11:28 IST
Share
कटनी हादसा
कटनी हादसा

कटनी जिले के माधवनगर थाना इलाके के एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक 8 महीने की बच्ची की आग में जलकर मौत हो गई। भाई-बहन के खेलने के दौरान ये हादसा हुआ है।

कटनी जिले के माधवनगर थाना इलाके में सोमवार सुबह एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक 8 महीने की बच्ची आग में जलकर मौत के मुंह में समा गई। यह हादसा तब हुआ जब बच्ची को उसकी मां ने मालिश करने के बाद धूप में खटिया पर लिटा दिया था। खेल-खेल में उसके बड़े भाई-बहन ने माचिस की जलती तीली को खटिया के पास रखे भूसे में फेंक दिया, जिससे आग लग गई और देखते ही देखते खटिया भी आग की चपेट में आ गई।

खेल-खेल में लगी आग

सोनिया के पिता राजू कुशवाहा ने बताया कि वह कटनी जिले के बांधा-इमलाज गांव के रहने वाले हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए झिंझरी में मुन्ना गुमास्ता के खेत में काम करते हैं। सोमवार सुबह, उनकी पत्नी रजनी ने बच्ची सोनिया को मालिश करके धूप सेंकने के लिए खटिया पर सुला दिया था। इसके बाद रजनी घर के काम में व्यस्त हो गई, जबकि उनके बड़े बच्चे (6 साल की बहन और 2 साल का भाई) पास ही खेल रहे थे।

बच्चे खेलते-खेलते माचिस की डिब्बी उठा लाए और जलती हुई माचीस की तीली को पास ही रखे भूसे में फेंक दिया। तीली ने भूसे में आग लगा दी और खेत में बची हुई पराली और भूसा तेजी से जलने लगा। यह आग की लपटें जल्द ही खटिया तक पहुंच गईं।

बच्ची को बचाने किया था प्रयास

राजू ने बताया कि जब उन्हें और उनकी पत्नी रजनी को सोनिया की चीखें सुनाई दीं, तो वे तुरंत उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आग इतनी भयानक हो चुकी थी कि वे उसे लपटों से नहीं निकाल पाए। आग बुझाने की कोशिश में राजू का हाथ भी झुलस गया।

'क्या पता था कि फिर गोद में नहीं ले पाऊंगी'

बच्ची की मां रजनी ने अपना दुख व्यक्त करते हुए बताया कि "मैंने सोनिया को मालिश करने के बाद खटिया पर सुला दिया था। क्या पता था कि अब मैं उसे कभी गोद में नहीं ले पाऊंगी।" यह घटना उनके लिए एक गहरे दुख का कारण बन गई है।

बयान के आधार पर कार्रवाई

माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि इस दर्दनाक घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मामले को संज्ञान में लिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी
  • हिंदी न्यूज
  • fire accident
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब