लाड़ली बहना योजना की राशि 3000 हुई! सुनकर जुटी महिलाओं की भीड़, हो गया हंगामा

Anjali Dwivedi | Jan 20, 2026, 18:30 IST
Share
katni-ladli-behna-yojana-rumor-collectorate-crowd
katni-ladli-behna-yojana-rumor-collectorate-crowd

कटनी में लाड़ली बहना योजना की राशि तीन हजार होने की अफवाह के बाद कलेक्ट्रेट में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकारियों ने कहा कि ये सब अफवाह है।

News In Short

  • लाड़ली बहना योजना की राशि तीन हजार रुपए होने की गलत सूचना के बाद कटनी कलेक्ट्रेट में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।
  • फॉर्म जमा करने की होड़ में महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की हुई और घंटों हंगामा चला।
  • योजना से वंचित महिलाएं नाम जुड़वाने की आस में सुबह से ही लंबी लाइनों में खड़ी रहीं।
  • अपर कलेक्टर और एसडीएम ने महिलाओं को बताया कि राशि बढ़ाने का कोई सरकारी आदेश नहीं आया है।
  • प्रशासन ने फिलहाल सभी आए हुए आवेदन ले लिए हैं, लेकिन नए पोर्टल खुलने की बात को खारिज कर दिया है।

News In Detail

Katni News. मध्य प्रदेश सरकार की सबसे चर्चित लाड़ली बहना योजना को लेकर आज कटनी कलेक्ट्रेट में जबरदस्त गहमागहमी हो गई। एक छोटी सी अफवाह ने सैकड़ों महिलाओं को घर से निकलने पर मजबूर कर दिया, जिससे कलेक्ट्रेट परिसर मेले जैसा नजर आने लगा। फॉर्म जमा करने की हड़बड़ी में महिलाओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी घंटों तक व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

5bee0c7d-f6d2-44ae-b7af-ca594ab93493_1768899409301-982277
5bee0c7d-f6d2-44ae-b7af-ca594ab93493_1768899409301-982277

तीन हजार रुपए मिलने की उड़ी अफवाह

दरअसल, पूरे जिले में यह बात तेजी से फैल गई कि लाड़ली बहना योजना की राशि अब 1500 रुपए से बढ़ाकर तीन हजार रुपए की जा रही है। अफवाह यह भी थी कि इसके लिए नए सिरे से आवेदन करना जरूरी है। साथ ही, जिन महिलाओं के नाम अब तक नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी नाम जुड़वाने का यह आखिरी मौका बताया गया। बस फिर क्या था, मंगलवार 20 जनवरी की सुबह से ही ग्रामीण और शहरी इलाकों से महिलाओं का हुजूम कलेक्ट्रेट पहुंचने लगा।

40d54edc-6a13-4c58-a216-4e0889531637_1768899409305-338466
40d54edc-6a13-4c58-a216-4e0889531637_1768899409305-338466

लाड़ली बहनों का फूटा गुस्सा

कलेक्ट्रेट की आवक-जावक शाखा के बाहर देखते ही देखते लंबी कतारें लग गईं। घंटों धूप में खड़ी महिलाओं का सब्र तब, जवाब देने लगा जब धक्का-मुक्की शुरू हुई। कतार में खड़ी बविता वर्मा और सविता केवट ने बताया कि वे योजना की शुरुआत से ही लाभ पाने का इंतजार कर रही हैं।

वहीं, रिया साहू और ललिता वंशकार जैसी महिलाओं ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। ललिता ने कहा- हम सुबह से लाइन में हैं। अधिकारियों ने फॉर्म तो ले लिए लेकिन कोई रसीद नहीं दी। अधिकारी अब इसे महज अफवाह बता रहे हैं।

1fda43cf-88dd-4620-8ba2-6d3e508edc1e_1768899409302-753774
1fda43cf-88dd-4620-8ba2-6d3e508edc1e_1768899409302-753774

प्रशासनिक अमले ने संभाला मोर्चा

जैसे-जैसे भीड़ और हंगामा बढ़ने लगा, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र, एसडीएम और अन्य बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया कि सरकार की ओर से राशि बढ़ाने या नए पोर्टल खोलने का कोई भी आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए महिलाओं को शांति से घर लौटने की अपील की।

51f3ff3a-d84e-4a19-899e-c65ce1d99ab81755915023510_1755917477-895455
51f3ff3a-d84e-4a19-899e-c65ce1d99ab81755915023510_1755917477-895455

अपर कलेक्टर का कहना है

अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र ने कहा कि- कलेक्ट्रेट में उमड़ी भीड़ पूरी तरह से भ्रामक सूचना के कारण थी। उन्होंने बताया, किसी ने अफवाह फैला दी थी कि राशि बढ़ाई जा रही है और नए आवेदन जरूरी हैं। हमने महिलाओं को समझाने की कोशिश की है कि फिलहाल शासन की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, जो महिलाएं आवेदन लेकर आई थीं, उनके आवेदन प्राप्त कर लिए गए हैं, लेकिन वर्तमान में नया रजिस्ट्रेशन पोर्टल बंद है।

Sootr Alert

सरकार ने ऐसी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, कि लाड़ली बहना योजना की राशि 1500 रुपए से बढ़कर तीन हजार होने वाली है।ऐसी झूठी अफवाहों में पड़ने से बचें। इस योजना से जुड़ी हर अपडेट द सूत्र आपके लिए सबसे पहले लाएगा।

लाड़ली बहना योजना से जुड़ीये खबरें भी पढ़ें....

लाड़ली बहना योजना: 32वीं किस्त नर्मदापुरम के माखननगर से सीएम भेजेंगे राशि

शराब घोटाले की आरोपी तीन कंपनियों से खरीदी शराब, 7 हजार करोड़ की कमाई में शुद्ध बचत सिर्फ 14 करोड़

लाड़ली बहना योजना : इस तारीख को आएगी 32वीं किस्त

लाड़ली बहना योजना : आज बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम छतरपुर में ट्रांसफर करेंगे राशि

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • Katni News
  • Katni
  • लाड़ली बहनों
  • कटनी कलेक्ट्रेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज