कौशल एवं प्रशिक्षण विभाग ने किया खेल, मेरिट और नियुक्ति बेमेल
Sanjay Sharma | May 08, 2026, 22:55 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. कौशल एवं प्रशिक्षण विभाग ने 2026 में भर्ती परीक्षा ली, पर नियुक्ति 2024 की वेटिंग लिस्ट से कर दी। GAD नियमों का उल्लंघन। मेरिट-नियुक्ति बेमेल। वेबसाइट पर जानकारी छिपाई।
News in Short
- 2026 में भर्ती परीक्षा की सीटों पर 2024 की वेटिंग से की नियुक्ति।
- GAD का नियम नई भर्ती आने पर पुरानी के आधार पर नियुक्ति नहीं।
- 2024 की मेरिट के आधार पर 2025 में ही नियुक्ति हो चुकी पूरी।
- विभाग की वेबसाइट पर मेरिट और नियुक्ति की जानकारी छिपाई।
- 2026 के अभ्यर्थी बाहर और 2 साल पुरानी लिस्ट वालों को जॉब।
News in Detail
नई भर्ती के पदों पर नियुक्ति देने के लिए विभाग ने GAD के भर्ती नियमों को भी ताक पर रख दिया। इस गड़बड़झाले को छिपाने के लिए नियुक्ति आदेशों को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया। ऐसे में महीनों की मेहनत करने के बाद भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विभाग के कारनामे से हड़कंप
फरवरी से मार्च के बीच हुई परीक्षा के बाद अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। ईएसबी मेरिट जारी करता इस बीच कौशल विकास विभाग ने नया कारनामा कर दिया। जिससे भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परेशान हैं।
नई भर्ती में पुरानी वेटिंग क्लियर
आदेश में ईएसबी से 2024 की भर्ती की वेटिंग लिस्ट के आधार पर 33 लोगों को नियुक्ति दी गई है। यह आदेश जीएडी के एक आदेश का हवाला देकर जारी किया गया है, जबकि इससे जीएडी के भर्ती नियमों का उल्लंघन हुआ है। इसमें कहीं भी दो साल पुरानी भर्ती पर नियुक्ति देने का आधार नहीं दर्शाया गया है।
ये है जीएडी का भर्ती नियम
इस बीच नई भर्ती आने पर पुरानी वेटिंग लिस्ट खुद ब खुद रद्द मानी जाती है। इसके बावजूद कौशल विभाग 2024 में हुई भर्ती परीक्षा की 2025 में जारी वेटिंग को दबाकर बैठा रहा। इस संबंध में वेबसाइट पर भी कोई आदेश जारी किया गया न ही वेटिंग अपलोड की गई। अब इसका हवाला देकर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए।
पारदर्शिता पर डाला पर्दा
विभागीय अधिकारी मामले में जानकारी देने से बच रहे हैं। अभ्यर्थियों को न तो 2024 की मेरिट दिखाई जा रही है, न ही वेटिंग का खुलासा किया जा रहा है।
ऐसे में मनगढ़ंत वेटिंग के आधार पर नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थी मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है अधिकारियों द्वारा कुछ खास लोगों को उपकृत करने के लिए बड़े स्तर पर हेराफेरी की गई है। इसी वजह से नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी छिपाई जा रही है।
विभाग की बेमानी सफाई
दो साल पुरानी भर्ती पर नई भर्ती आने के बाद वेटिंग क्लियर करने का आधार पूछने पर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। वहीं इस मनमानी से नाराज अभ्यर्थी अब हाईकोर्ट जाने की तैयार कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
वेयरहाउसों में होगा क्षमता से सवा गुना स्टोरेज : किराए से निजी वेयरहाउसों को नफा
EPF पेंशन फॉर्मूला : औसत वेतन से पेंशन तय करना अन्यायपूर्ण, कर्मचारी संघ मैदान में उतरा
बरगी डैम क्रूज हादसा: 7 महीने पहले की थी क्रूज में इंजन खराबी की शिकायत, विभाग ने किया नजरअंदाज
NCRB Report: मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए अपने ही बने खतरा, 97% आरोपी परिचित
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA