एमपी में बढ़ सकती हैं अमिताभ बच्चन की मुश्किलें, KBC में नागदा को बताया था छोटा सा गांव

Manya Jain | Feb 21, 2026, 14:13 IST
Share
kbc controversy amitabh bachchan sony tv case nagda city remark
kbc controversy amitabh bachchan sony tv case nagda city remark

सोनी चैनल पर 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में नागदा को लेकर की गई एक टिप्पणी पर विवाद उठ गया है। स्थानीय लोगों ने अपनी नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

मशहूर सोनी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के नागदा शहर के लोग अमिताभ बच्चन से नाराज हैं। शो के एक एपिसोड (23 दिसंबर 2025) में अमिताभ ने नागदा पर टिप्पणी की थी।

उन्होंने नागदा को 'पानी की समस्या वाला छोटा गांव' बताया था। नागदा के निवासियों का कहना है कि यह जानकारी बिल्कुल गलत है।

नागदा असल में एक विकसित और बड़ा औद्योगिक शहर है। लोगों का मानना है कि इससे शहर की छवि खराब हुई है। वहां के वकीलों ने अब इस मामले में कानूनी कदम उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने अपनी नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया है- शहरवासी

इस मामले में नागदा के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) न्यायालय में एक औपचारिक परिवाद (Complaint) दायर किया गया है। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवाद को स्वीकार कर लिया है।

इस मामले में नागदा के निवासियों का कहना है कि शहर में पानी का संकट उस स्तर का नहीं है जैसा केबीसी में चित्रित किया गया है। इसे 'गांव' कहना शहरवासियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाना है।

amitabh-bachchan-kbc-1_1771648682
amitabh-bachchan-kbc-1_1771648682

CIS में मामला दर्ज और थाने से रिपोर्ट तलब

अदालत ने इस मामले को केस इंफॉर्मेशन सिस्टम (Case Information System - CIS) में दर्ज करने का आदेश दिया है। नियम के मुताबिक हर नए केस को इस सिस्टम में दर्ज करना जरूरी है।

कोर्ट ने संबंधित पुलिस थाने से इस पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। अब मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को की जाएगी। पुलिस को तय समय में अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी। कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

बता दें कि किसी भी सिविल या क्रिमिनल केस को अदालत में दाखिल करने के बाद उसे सीआईएस में रजिस्टर किया जाता है। इसके बाद पिटीशन को कोर्ट द्वारा एक्सेप्ट किया जाता है। मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी।

सोनी पिक्चर्स के सीईओ भी लपेटे में

वकील लक्ष्मण सुंदरा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अमिताभ बच्चन के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है। सोनी पिक्चर्स (SONY TV) के सीईओ गौरव बैनर्जी को भी आरोपी बनाया गया है।

याचिका में भ्रामक जानकारी फैलाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। वकील ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

शहर की गलत छवि दिखाने पर उचित सजा की मांग की गई है।

क्यों आपत्तिजनक है यह टिप्पणी?

  • बड़ा औद्योगिक शहर: नागदा मालवा इलाके का एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब है, जहां कई बड़ी कंपनियां और फैक्ट्रियां हैं।
  • महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन: यह एक बड़ा रेलवे स्टेशन है, जो देश के कई बड़े शहरों को आपस में जोड़ता है।
  • बड़ी आबादी: यहां की जनसंख्या 1.5 लाख से ज्यादा है, इसलिए इसे 'छोटा गांव' कहना बिल्कुल गलत है।
  • जिला बनाने की मांग: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद तीन बार नागदा को जिला बनाने का ऐलान कर चुके हैं।
ये खबरें भी पढें...

डायल 112 विवाद : 1 लाख से ज्यादा कॉल, सिर्फ 20 गड़बड़ियां, हाईकोर्ट में तीखी बहस, डीजी-एसएसपी से जवाब तलब

जबलपुर हाईकोर्ट को समय पर नहीं दिया जवाब, संयुक्त संचालक को किया निलंबित

जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद संवेदनशील रास्तों से निकली बजरंग दल की शौर्य यात्रा

27% OBC आरक्षण केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिए हाईकोर्ट को 3 महीने में फैसला करने के निर्देश

Tags:
  • अमिताभ बच्चन
  • कौन बनेगा करोड़पति
  • नागदा
  • SONY TV
  • सोनी
  • सोनी टीवी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती