केन-बेतवा लिंक की धीमी रफ्तार: मुख्य सचिव ने गुरुवार को बुलाई काउंसिल की बैठक

Ravi Awasthi | Nov 18, 2025, 23:56 IST
Share
ken-betwa-link-slow-progress
ken-betwa-link-slow-progress

केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना की धीमी प्रगति सरकार को चिंता में डाल रही है। यह देश की पहली नदी जोड़ परियोजना है। इसके कामकाज में देरी हो रही है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बैठक बुलाई है।

BHOPAL. देश की पहली नदी जोड़ परियोजना केन-बेतवा की धीमी रफ्तार सरकार के लिए ​चिंता का विषय बनी हुई है। इसके चलते मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार को परियोजना काउंसिल की बैठक बुलाई है। इसमें परियोजना के अगले साल के कामकाज के अलावा अन्य मुद्दों पर बात होगी।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक,बैठक में नए वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना यानी एपीओ पेश होगा। इसमें मुख्य भूमिका वन विभाग की होगी। दरअसल,केन-बेतवा लिंक परियोजना में पन्ना टाइगर रिजर्व एक मुख्य अड़चन है। इसका काफी हिस्सा परियोजना के डूब क्षेत्र में होगा।

बैठक में परियोजना के लिए भूमि प्रबंधन, बाघों के पुनर्वास और अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। बताया जाता है कि बीते एक साल यानी पहले एपीओ में बताए गए कई काम अब भी अधूरे हैं। सीएस इस मामले में संबंधित अधिकारियों से जानकारी तलब कर सकते हैं।

247093d6-1dc
247093d6-1dc


टाइगर ​रिजर्व में ही 12 हजार से अधिक पेड़ों की कटाई

जानकार सूत्रों के अनुसार,परियोजना में पन्ना टाइगर रिजर्व का करीब 6हजार हेक्टेयर क्षेत्र डूब में आएगा। इसके चलते पहले ही दौर में रिजर्व के करीब 12हजार से अधिक पेड़ों की कटाई की जानी है। डूब क्षेत्र बनने से कई वन्यजीव खासकर बाघ, तेंदुआ,चिंकारा व अन्य प्रजातियाँ प्रभावित होंगी। नदी के प्राकृतिक प्रवाह में बदलाव से नीचे की ओर बसे क्षेत्रों में भी असर पड़ेगा। पन्ना टाइगर रिज़र्व पर पर्यावरणीय नुकसान को लेकर अभी भी कई विशेषज्ञ आपत्ति जता रहे हैं।

कम होगा बुंदेलखंड का वन क्षेत्र

हालांकि,समूची परियोजना में करीब 2लाख 30 हजार से ज्यादा पेड़ कटने की आशंका जताई गई है। इससे बुंदेलखंड का वन-कवर और भी कम हो जाएगा।​ काउंसिल की बैठक में इन सभी बिंदुओं की अगली कार्ययोजना पर चर्चा होने के आसार हैं। पीसीसीएफ वन्य प्राणी शुभरंजन सेन ने बताया कि बैठक में दूसरे चरण की कार्ययोजना पेश की जाएगी।

एमपी बीजेपी में 72 घंटे हलचल : उमा भारती की एंट्री से बदल गई राजनीतिक हवा

पुनर्वास-मुआवजे की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं

परियोजना में डूब क्षेत्र में आने वाली भूमि तथा निर्माण कार्यों के लिए जरूरी जमीन एक प्रमुख मुद्दा है। इसमें पन्ना और आसपास के गांवों में सैकड़ों परिवार पुनर्वास व मुआवजे के दायरे में आएंगे। कुछ गांवों का पूरी तरह विस्थापन भी संभव है।

खेती की जमीन का एक बड़ा हिस्सा भी डूब क्षेत्र में आएगा। मुआवजे और पुनर्स्थापन संबंधी प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होने से स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है।

हीरा और गुटखा कारोबारी के इशारे पर मुंबई ले जा रहे हवाला के 3.47 करोड़ रुपए हाइवे से जब्त

काउंसिल के ये सदस्य भी रहेंगे मौजूद

केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए गठित काउंसिल में सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों के अलावा,जलशक्ति मंत्रालय सचिव,केंद्रीय जल आयोग सदस्य,परियोजना के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं। बैठक में इन सभी के शामिल होने के आसार हैं।

आंगनबाड़ी नियुक्ति फर्जीवाड़े में महिलाओं पर ही कार्रवाई, बच निकलती है चयन समिति

एक साल पहले हुआ था शुभारंभ

केन-बेतवा परियोजना के लिए भूमि पूजन बीते साल दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो में किया था। परियोजना के लिए अब तक डीपीआर तैयार किया गया है। आधारभूत कामों की शुरुआत भी हो चुकी है।

MP Weather Report: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, राजगढ़ का पारा 5 डिग्री पर

साल 2030 तक पूरी करनी है परियोजना

परियोजना को साल 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने पर मप्र के 9 जिलों को लाभ मिलेगा। इनमें पन्ना,छतरपुर,टीकमगढ़,दमोह,सागर,विदिशा,दतिया,शिवपुरी व रायसेन शामिल हैं।

इनके अलावा उत्तर प्रदेश के चार जिले बांदा,महोबा,झांसी व ललितपुर को भी इसका लाभ मिलेगा। अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि परियोजना से मप्र व उप्र की 10.62 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। वहीं,62 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। बुंदेलखंड जैसे सूखाग्रस्त क्षेत्र को जल संकट से निजात मिल सकेगी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • पन्ना टाइगर रिजर्व
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना
  • केन-बेतवा परियोजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा