केन-बेतवा प्रोजेक्ट: किसानों को मुआवजे के नाम पर मिला धोखा, क्या 25 हजार में बनता है घर? सपा प्रदेशाध्यक्ष ने उठाए सवाल

Sanjay Dhiman | Apr 12, 2026, 19:12 IST
Share
ken-betwa-river-link-project-farmers-compensation-protest-news
Photograph: (the sootr)

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना में उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान आंदोलित हैं। सपा प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार और प्रशासन पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत किसानों को जो मुआवजा मिल रहा है, वह काफी कम है। किसानों के विरोध के चलते इस मुद्दे ने और तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने आरोप लगाया कि किसानों को मुआवजे के नाम पर सिर्फ 25,000 रुपए मिल रहे हैं, जिसमें वे एक बाथरूम भी नहीं बनवा सकते। किसानों के घर और जमीन खाली कराए जा रहे हैं, लेकिन मुआवजे का यह हाल है।

प्रशासन का दमन और सपा का विरोध

डॉ. मनोज यादव ने यह भी कहा कि एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी किसानों के घर खाली कराते समय उन्हें बेहद कम मुआवजा दे रहे हैं। इसके अलावा, कुछ किसानों को तो इस प्रक्रिया से बाहर भी कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों के लिए उचित मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं हैं, जबकि मंहगाई के चलते हालात और भी खराब हो गए हैं।

विस्थापन नीति का उल्लंघन

समाजवादी पार्टी का कहना है कि विस्थापन के दौरान सरकार को अपनी नीति का पालन करना चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि विस्थापन नीति के तहत, परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाती है। मगर, इस नीति का कहीं भी पालन नहीं किया जा रहा है।

किसानों की मांगों पर सरकार की चुप्पी

किसानों ने अपनी मांग रखी है कि उन्हें प्रति व्यक्ति 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी मांग की है कि पति-पत्नी दोनों को मुआवजा दिया जाए, क्योंकि मुआवजे के नाम पर अभी जो रकम मिल रही है, वह बहुत कम है।

सीएम और बीजेपी नेताओं पर हमला

सपा प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने भाषणों में तो किसानों और मजदूरों का बेटा होने का दावा करते हैं, लेकिन असल में वे किसानों का शोषण कर रहे हैं।

आंदोलन की गंभीरता

केन-बेतवा प्रोजेक्ट मेंकिसानों का आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर अपनी पूरी ज़िंदगी दांव पर लगा दी है। अब अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी किसानों के समर्थन में आएंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

केन-बेतवा परियोजना पर विवाद: आदिवासियों ने चिता पर लेट कर किया विरोध

केन-बेतवा लिंक परियोजना: बुंदेलखंड के सैकड़ों गांवों की बुझेगी प्यास, सुधरेगा भूजल स्तर

केन-बेतवा प्रोजेक्ट में रिकॉर्ड का रोड़ा: गलत खसरा नंबर होने से 49 गांवों के लोगों की बढ़ी मुस्किलें

केन-बेतवा प्रोजेक्ट : मुआवजे के बदले किसान से मांगी रिश्वत, 50 हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • समाजवादी पार्टी
  • अखिलेश यादव
  • केन-बेतवा प्रोजेक्ट
  • मुआवजे की मांग
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती