खजराना मंदिर के पुजारी ने दान के पैसों में की हेराफेरी, पत्नी ने की शिकायत

Sanjay Gupta | Jun 09, 2026, 18:13 IST
Share
khajrana-mandir-pujari-fraud-complaint-indore
Photograph: (the sootr)

खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पुनीत भट्ट पर उनकी पत्नी डॉ. इंद्रा भट्टा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। अब मामला कलेक्टर तक पहुंचा है। मंगलवार जनसुनवाई में पत्नी ने पुजारी पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Indore. देश और मप्र में प्रसिद्ध और आस्था के प्रतीक खजराना गणेश मंदिर में मुख्य पुजारी पुनीत भट्ट पर गंभीर आरोप लगे हैं। पत्नी डॉ. इंद्रा भट्ट ने दहेज प्रताड़ना को लेकर पहले भी उन पर केस कराया हुआ है। वहीं घरेलू हिंसा के भी आरोप लगाते हुए पुलिस में आवेदन दिया हुआ। अब इन्हीं आरोपों के बाद पत्नी ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से पति पुनीत भट्ट की शिकायत की और मंदिर से हटाने की मांग की।

सरकारी अधिकारियों से संपर्क की दे रहे धौंस

पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने उन्हें 6 माह पहले घर से निकाल दिया। उन पर मैंने अप्रैल माह में केस कराया था। इस केस को प्रभावित करने की वह कोशिश कर रहे हैं। वे खुलकर कहते हैं कि मंदिर के कारण मेरे सभी सरकारी अधिकारियों से संपर्क है। मेरा एक्सीडेंट कराने और डराने की भी कोशिश कर रहे हैं।

दान की राशि में लाखों की हेराफेरी

पत्नी ने कहा कि मंदिर एक्ट के तहत है कि यदि किसी पर एफआईआर हो तो उन्हें निलंबित किया जाता है। कलेक्टर से मैंने उन्हें निलंबित करने की मांग की है। साथ ही बताया है कि मंदिर में दान की राशि में हेराफेरी होती है। मेरे पति भी मंदिर जाते थे और लाखों रुपए लेकर आते थे। मैंने कई बार उन्हें समझाया जो शासकीय वेतन मिल रहा है पर्याप्त है, लेकिन वह नहीं माने। कहते हैं कि सभी सरकारी अधिकारी पहचान के हैं, कोई हमारा बिगाड़ नहीं सकता।

एक साल पहले हुआ था विवाद

डॉ. इंद्रा भट्ट ने शिकायत में बताया कि उनका विवाह मई 2025 में पुजारी पुनीत भट्ट से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की गई। उनकी शिकायत पर महिला थाना इंदौर ने अप्रैल 2026 में पुनीत, प्रतिमा नागर, नवीन नागर, उदित भट्ट, कुमकुम भट्ट, सुमित भट्ट और विनीत भट्ट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया था।

इसके साथ ही घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरण भी कोर्ट में लंबित बताया गया है। पीड़िता ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वह समाज के लोगों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

खजराना गणेश मंदिर गर्भगृह में भाऊ का प्रवेश पड़ा भारी : गार्ड बर्खास्त, एजेंसी पर जुर्माना

भगवान के साथ भी बेईमानी, भक्तों ने इंदौर खजराना गणेश मंदिर में दान किए बंद हो चुके नोट, नकली आभूषण

खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियों से निकला 1 करोड़ का दान, मन्नतों के पत्र

इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप: एक करोड़ और फॉर्च्यूनर कार की मांग

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर

Tags:
  • इंदौर का खजराना गणेश मंदिर
  • खजराना गणेश मंदिर
  • दहेज प्रताड़ना
  • दान
  • घरेलू हिंसा
  • पुजारी पुनीत भट्ट
  • मंदिर एक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा