MP Lok Sabha Result 2024 : खजुराहो ​​​​​​लोकसभा सीट से BJP के विष्‍णु शर्मा 5 लाख 41 हजार 229 वोट से जीते

Pratibha ranaa | Jun 04, 2024, 23:14 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

खजुराहो लोकसभा सीट 2024 के लोकसभा चुनाव की एक हाई प्रोफाइल सीट है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा आती हैं। इन सभी पर भाजपा के ही विधायकों की सत्ता है।

MP Lok Sabha Result 2024 : खजुराहो ​​​​​​लोकसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को पन्ना जिला मुख्यालय पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। खजुराहो लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा 5 लाख 41 हजार 229 वोट से जीत गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव की एक हाई प्रोफाइल सीट है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा आती हैं। इन सभी पर भाजपा के ही विधायकों की सत्ता है। खजुराहो की 8 विधानसभा- चांदला, राजनगर, पवई, गुन्नौर, पन्ना, विजयराघवगढ़, मुरवारा और बहोरीबंद सभी पर भाजपा विधायक हैं। लोकसभा में भी यह सीट उमा भारती की परंपरागत सीट होने के कारण काफी प्रचलित है और भाजपा का गढ़ मानी जाती है।खजुराहो लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 19,97,483 मतदाता हैं। इनमें से 11,37,867 ने वोटिंग की थी। खजुराहो में वोटिंग परसेंट 56.97 प्रतिशत रहा था।

2024 के समीकरण

खजुराहो लोकसभा सीट से 2024 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा सांसद वीडी शर्मा चुनावी मैदान में थे।वीडी शर्मा के सामने इंडी गठबंधन ने समाजवादी पार्टी की मीरा यादव को चुनावी मैदान में उतारा था। उनका नामंकन पर्चा रद्द हो गया था। ऐसे में इंडी गठबंधन ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से प्रत्याशी आर. बी. प्रजापति को समर्थन देने का ऐलान किया था। वे पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। खजुराहो में बसपा ने कमलेश कुमार को टिकट दिया था।

साल

जीत

वोट मार्जिन

2024

विष्‍णु दत्‍त शर्मा (बीजेपी) 5,41,229

2019

वीडी शर्मा (बीजेपी)

4,92,382

2014

नागेन्द्र सिंह (बीजेपी)

2,47,490

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • खजुराहो लोकसभा सीट
  • MP Lok sabha result 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच